भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
मैच का समय और रोमांच भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय दोपहर 12:00 बजे निर्धारित है। पहले मैच में भारत ने 226 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर एक शानदार जीत दर्ज की थी। अब कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने अपनी उसी फॉर्म को जारी रखने की चुनौती है।
प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पहला बदलाव ईशान किशन का है, जो पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं।
इसके अलावा, तेज गेंदबाज मयंक यादव की जगह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि मयंक पहले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। तीसरे बदलाव के रूप में भुवनेश्वर कुमार का नाम चर्चा में है; पहले मैच के दौरान लगी चोट के कारण अगर वे फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है।
संभावित प्लेइंग-11 की कमान टीम इंडिया की बल्लेबाजी का जिम्मा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा संभालेंगे। ईशान किशन की जगह युवा वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। ऑलराउंडर की भूमिका में नमन धीर, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी टीम को मजबूती देंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मयंक यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार/प्रिस यादव।
न्यूजीलैंड की वापसी की कोशिश मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। किवी टीम के पास फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल जैसे खतरनाक खिलाड़ी हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। क्राइस्टचर्च की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
🔥 RECORD TOD CHASE. THE BLUE STORM IS HERE! 💙
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 23, 2026
226 ka target? Check.
T20Is mein apni highest-ever successful chase? Check.
Series mein 1-0 ki lead? CHECK! 💥
🏏 HERO VIDA India Tour of New Zealand
📺 2nd T20I | TOMORROW | AM onwards
LIVE on Sony Sports Network, Sony LIV &… pic.twitter.com/yhjB2sfVwV
यूपी एमएलसी चुनाव: आगरा से लखीमपुर तक रणक्षेत्र बने बूथ, जमकर चले लात-घूंसे और फर्जी वोटिंग का आरोप
पंजाब विधानसभा में घमासान: सुखपाल खैरा पूरे सत्र के लिए निलंबित, CM की गैरमौजूदगी पर विपक्ष का हमला
कौन है जिंतिमणि कलिता? जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू कर चर्चा में आई असम की यह स्टार खिलाड़ी
MCD के 4,000 कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: समान काम, समान वेतन का बड़ा तोहफा!
सनी देओल की सूर्या पर विवाद: डॉक्टरों ने फिल्म पर बैन की मांग की, जानिए क्या है पूरा मामला
प्रभास का बर्थडे धमाका: फौजी का नया लुक और कल्कि 2 की पहली झलक से फैंस हुए गदगद
सीवान में पटाखों का बारूद बना मौत का जाल: जोरदार धमाकों से ढहा मकान, 4 की मौत
अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का कानूनी झटका: इवेंट छोड़ने पर आयोजकों ने भेजा नोटिस, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम
पता नहीं ट्रंप को कब अक्ल आएगी : फारूक अब्दुल्ला ने वैश्विक संकट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को ठहराया जिम्मेदार
प्रभास का 47वां जन्मदिन: जापान की गलियों से लेकर हैदराबाद तक फैंस का ऐसा जुनून, जिसे देख दंग रह गई दुनिया