सीवान: बिहार के सीवान से शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में पटाखों के जखीरे में लगी आग ने एक हंसते-खेलते घर को मलबे में तब्दील कर दिया। इस भीषण हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
धमाकों से दहल उठा इलाका आलमपुर निवासी मो. अमीरुद्दीन मियां के मकान में भारी मात्रा में पटाखे रखे गए थे। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पटाखों को बारूद के ढेर में बदल दिया। धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि मकान का अगला हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा।
दो घंटे तक थम-थम कर होते रहे धमाके घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद करीब 2 घंटे तक रुक-रुककर विस्फोट होते रहे। धमाकों की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शवों की स्थिति इतनी क्षत-विक्षत हो गई कि उनकी पहचान करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।
रेस्क्यू जारी, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा सीवान के एसपी भारत सोनी ने फिलहाल 4 मौतों की पुष्टि की है। स्थानीय मुखिया के अनुसार, घटना के वक्त घर में 7 लोग मौजूद थे। पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
क्या लाइसेंस के नियमों की हुई अनदेखी? ग्रामीणों का दावा है कि पीड़ित परिवार पिछले 20 सालों से पटाखों का कारोबार कर रहा था और उनके पास पुराना लाइसेंस था। दूसरी ओर, एसपी भारत सोनी ने स्पष्ट किया है कि मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी और पूरे घटनाक्रम की जांच होगी।
प्रशासन अब यह पता लगा रहा है कि क्या पटाखों के भंडारण के लिए सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लाइसेंस के वेरिफिकेशन के सख्त निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को निकालने की है, उसके बाद ही लापरवाही के दोषियों पर कार्रवाई तय की जाएगी।
बिहार के सीवान में पटाखों में आग लगने से जोरदार धमाके, 5 लोगों की मौत.!
— Sadan Singh (@SadanJee) October 23, 2026
मकान का अगला हिस्सा ढहकर सड़क पर गिरा
करीब दो घंटे तक होते रहे धमाके
SP भारत सोनी ने 5 मौतों की पुष्टि की, रेस्क्यू जारी। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका। pic.twitter.com/ZWwLKpowsC
ऐतिहासिक बस्तर दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू: मांझी-चालकियों के साथ साझा किया संवाद, मुरिया दरबार में हुई शामिल
वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग-11 की जिद पर भड़के बैटिंग कोच, संजू-अभिषेक को लेकर कह दी बड़ी बात
चूरू की चुनावी जंग: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू एक साथ मैदान में, साख बचाने की चुनौती
चीन के साथ टकराव पर ITBP डीजी का बड़ा खुलासा, कांग्रेस ने पूछा- कैसा है यह राष्ट्रवाद?
बिग बॉस 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे पर कसा भद्दा कमेंट, आलू की बोरी कहकर मचाया बवाल
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: 5% महंगाई भत्ता बढ़ा, एरियर का भी तोहफा
छत्रपति संभाजीनगर में खौफनाक वारदात: जिम से लौट रहे युवक को कार से कुचला, फिर रॉड से पीट-पीटकर हत्या
यूपी एमएलसी चुनाव 2026: सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, भाजपा पर मतदान प्रभावित करने का आरोप
जब शिकारी ही बन गया शिकार: हिरण की रिवर्स साइकोलॉजी ने चीते को किया पस्त
दिल्ली में सुरक्षा का कड़ा पहरा: 31 अक्टूबर तक तैनात रहेंगी CAPF की 273 कंपनियां