सिडको इलाके में सनसनी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में गुरुवार को सरेआम हुई एक हत्या ने शहर को हिला कर रख दिया है। सिडको के N-7 इलाके में स्थित बजरंग चौक के पास, जिम से स्कूटर पर घर लौट रहे देवेश उर्फ बंटी दीक्षित की बेरहमी से जान ले ली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टक्कर मार नीचे गिराया, फिर रॉड से किया हमला प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पवन पाराशर ने अपनी कार से बंटी दीक्षित के स्कूटर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। बंटी जैसे ही सड़क पर गिरा, आरोपी ने उस पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी ने बंटी के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेंडर दिनदहाड़े सड़क पर हुई इस नृशंस हत्या के बाद आरोपी पवन पाराशर खुद सिडको पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार और लोहे की रॉड को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
कारोबारी रंजिश बनी वजह? मृतक बंटी दीक्षित मेस चलाने के साथ-साथ प्लॉटिंग के कारोबार से भी जुड़ा था। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, बंटी और आरोपी पवन पाराशर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में इसे पुरानी रंजिश या कारोबारी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या की सटीक वजह अभी जांच का विषय है।
जांच में जुटे अधिकारी पुलिस अभी इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि आखिर उस दिन दोनों के बीच क्या हुआ था। क्या यह सुनियोजित हत्या थी या किसी अचानक हुए विवाद का नतीजा? पुलिस के मुताबिक, सबूतों की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले के सभी पहलुओं से पर्दा उठाया जाएगा। फिलहाल इलाके में भारी तनाव का माहौल है।
छत्रपती संभाजीनगर बंटी दीक्षित यांच्या स्कुटरला धडक दिली, तेव्हाचा व्हिडीओ आला समोर pic.twitter.com/6Fdo5nMHnu
— VIRALबाबा (@viralmedia70) October 22, 2026
छोटू सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के अनंत सिंह, JDU पर लगाया भेदभाव का आरोप
बिहार विधान परिषद चुनाव: जेडीयू का बड़ा दावा, सभी 8 सीटों पर जीत का किया ऐलान
दिवाली से पहले ESIC का बड़ा तोहफा: अंतिम संस्कार के लिए अब मिलेंगे ₹20,000 की आर्थिक मदद
मां की सलामती के लिए दौड़ पड़ा बिहार का लाल: 8,000 किमी का सफर तय कर बना कलयुग का श्रवण कुमार
13 दिन बाद सुलझा सूरजपुर का सनसनीखेज डबल मर्डर: सहेली के पति ने ही लूटी मां-बेटे की जान
अरुणाचल में चीन की घुसपैठ पर सरकार घिरी, खरगे बोले- PM मोदी को देनी होगी सफाई
बिहार MLC चुनाव: शिक्षकों में दिखा भारी उत्साह, स्नातक सीटों पर 43.87% वोटिंग; 27 अक्टूबर को होगा फैसला
बिहार से सपोर्ट मांगना गुरमीत चौधरी को पड़ा भारी, लोगों ने पूछा- बाढ़ के वक्त कहाँ थे?
छात्रों की सुरक्षा के लिए अनोखी पहल: गुजरात की यूनिवर्सिटी ने हॉस्टल में लगाए एंटी-सुसाइड फैन
BIRC 2026: अब क्वांटिटी नहीं क्वालिटी का दौर, चावल निर्यात के लिए चिराग पासवान का नया ब्लूप्रिंट