मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई गई है। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ खड़ा हुआ है कि मुस्कान की 10 माह की मासूम बेटी मन्नत (राधा) का भविष्य क्या होगा?
इस बच्ची को गोद लेने के लिए मुंबई के इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने इच्छा जताई है। उन्होंने मेरठ पहुंचकर जिला शासकीय अधिवक्ता (DGC) केके चौबे से मुलाकात की और बच्ची की शिक्षा से लेकर शादी तक का खर्च उठाने का प्रस्ताव रखा है।
मां की सहमति है अनिवार्य कानूनी जानकारों के अनुसार, भारत में जेल में बंद मां की मर्जी के बिना किसी भी बच्चे को गोद नहीं दिया जा सकता। अगर मां चाहे तो बच्ची को सरेंडर कर सकती है, जिसके बाद गोद लेने की प्रक्रिया शुरू होती है। फिलहाल, बच्चे को गोद देने में परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता दी जाती है।
जेल में बच्चे के रहने के नियम भारतीय कानून के तहत, जेल में जन्मा या मां के साथ रह रहा बच्चा 6 साल की उम्र तक अपनी मां के साथ जेल में ही रह सकता है। 3 साल की उम्र से पहले बच्चे को मां से अलग करना कानूनन मना है। 6 साल पूरे होने के बाद, जिला बाल कल्याण समिति (CWC) और जिला मजिस्ट्रेट उसके पुनर्वास का फैसला लेते हैं।
कौन गोद ले सकता है? कानून के अनुसार, बच्चा गोद लेने के लिए कुछ शर्तें अनिवार्य हैं:
अगर कोई न अपनाए तो क्या होगा? यदि कोई रिश्तेदार बच्चे को लेने से इनकार कर देता है और मां उसे सरेंडर कर देती है, तो बाल कल्याण समिति (CWC) उसे सामाजिक कल्याण विभाग या बाल देखरेख संस्थान (CCI) को सौंप देती है।
फिलहाल, मुस्कान की बेटी के मामले में DGC केके चौबे का कहना है कि मुंबई के फैजान अंसारी का प्रस्ताव तभी माना जा सकता है जब मां मुस्कान अपनी लिखित सहमति दे। बिना कानूनी प्रक्रिया और मां की रजामंदी के किसी भी तरह का हस्तांतरण संभव नहीं है।
*मुंबई का फैज़ान अंसारी मेरठ में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान की बेटी को गोद लेना चाहता है. उसने मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड की फांसी की सजा की न्यूज सुनी और आज वह मेरठ आ गया. उसने जिला शासकीय अधिवक्ता KK चौबे से मुलाकात की और मुस्कान की बेटी के जीवन की हर जिम्मेदारी उठाने का… pic.twitter.com/udD44efz7w
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) October 21, 2026
चीन से मुकाबला कठिन, अरुणाचल में जारी है टकराव : ITBP डीजी के बयान से बैकफुट पर आई सरकार
न सरहद का डर, न समंदर की हद: 23 देशों को पार कर मणिपुर लौटे अमूर फाल्कन
क्या जेल में बंद मां की बेटी को गोद ले पाएगा कोई अनजान शख्स? जानें कानून के कड़े नियम
लातेहार: सर्पदंश पीड़िता से बदसलूकी पड़ी भारी, मनिका सीएचसी के चालक की सेवा समाप्त
अंजलि अरोड़ा पर ₹1.20 करोड़ का कानूनी शिकंजा: इवेंट छोड़ना पड़ा भारी
प्रभास की फौजी का नया पोस्टर: क्या 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज खोल पाएंगे बाहुबली?
कौन है जिंतिमणि कलिता? जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू कर चर्चा में आई असम की यह स्टार खिलाड़ी
प्रभास का 47वां जन्मदिन: जापान की गलियों से लेकर हैदराबाद तक फैंस का ऐसा जुनून, जिसे देख दंग रह गई दुनिया
भारत बनाम जिम्बाब्वे: वनडे सीरीज का आज से आगाज, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला
मुंबई में दिखा स्मृति ईरानी का बंगाली अंदाज: सिंदूर खेला और धनुची नृत्य से मनाया विजयादशमी का जश्न