भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज (23 अक्टूबर) से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।
स्मृति मंधाना का नया सफर इस वनडे सीरीज में स्मृति मंधाना बतौर नियमित कप्तान टीम की बागडोर संभालेगी, जबकि दीप्ति शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम इंडिया की नजरें टी20 की तरह वनडे सीरीज में भी जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने पर टिकी हैं।
कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच? यह मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान दोपहर 1:30 बजे मैदान पर उतरेंगी।
कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण? फैंस इस मुकाबले का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (स्टार स्पोर्ट्स 1) पर उठा सकते हैं। इसके अलावा, फ्री डिश यूजर्स डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। मोबाइल यूजर्स जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
टीम इंडिया को बड़ा झटका सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को एक झटका लगा है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह सिलेक्शन कमिटी ने जिंतीमानी कलिता को टीम में शामिल किया है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
🏏 महिला क्रिकेट के रोमांच के लिए हो जाइए तैयार! 🔥
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 22, 2026
🇮🇳 भारत Vs जिम्बाब्वे 🇿🇼
टी20I सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अब वनडे में भी जीत का परचम लहराने उतरेगी #TeamIndia ✨
#INDvZIM pic.twitter.com/LnnbnQvpEj
मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं : राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर तल्ख हुए शशि थरूर
कारगिल के अपमान से UN में बेनकाब हुआ पाकिस्तान: भारत ने याद दिलाई 1999 की शर्मनाक सच्चाई
कानपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात: युवक को कार की छत पर बांध 1.5 किमी तक घसीटा, फिर कुचलकर मार डाला
OPPO Reno 16 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? झटका लगने से पहले जान लें नई कीमतें!
तिब्बत-चीन में भूकंप का तांडव: 45 मिनट के भीतर लगे 3 बड़े झटके
माही विज ने क्यों ठुकराया जय भानुशाली का गुजारा भत्ता? जज के 4 बार पूछने पर भी नहीं मानीं एक्ट्रेस
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द, आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर साधा निशाना
प्रभास की फौजी का नया पोस्टर: क्या 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज खोल पाएंगे बाहुबली?
सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन नियम में बड़ा बदलाव: अब NPS से OPS में शिफ्ट होना हुआ बेहद आसान
चाय-पानी का खर्च मांगा तो ड्राइवर ने सच में थमा दी चाय, पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ वायरल