प्रभास आज 47 साल के हो गए हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक जबरदस्त तोहफा मिला है। फिल्म फौजी के मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुँचा दिया है।
पोस्टर में एक जलता हुआ सोने का सिक्का दिखाया गया है, जिस पर प्रभास की मिलिट्री लुक वाली तस्वीर उकेरी गई है। बैकग्राउंड में ब्रिटिश झंडा और सिक्के पर अज्ञातपर्व (The Hidden Chapter) लिखा होना कई संकेत देता है। सबसे चौंकाने वाली टैगलाइन है— मोस्ट वॉन्टेड सिंस 1932 । यह साफ है कि फिल्म की कहानी प्री-इंडिपेंडेंस एरा (स्वतंत्रता पूर्व) के किसी गहरे रहस्य से जुड़ी है।
फिल्म के निर्देशक हनु राघवपुड़ी ने सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे, माय फौजी प्रभास गरु। आज फाइल नंबर 25 का खुलासा होने जा रहा है। निर्देशक ने संकेत दिए हैं कि आज फिल्म से जुड़ा पहला वीडियो/टीजर जारी किया जाएगा, जो फौजी के किरदार के पीछे के सच से पर्दा उठाएगा।
इससे पहले जारी हुए पोस्टर में प्रभास को खून से लथपथ और हाथ में बंदूक लिए देखा गया था। बटालियन हू फाइट्स अलोन की टैगलाइन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह कोई साधारण फौजी की कहानी नहीं है, बल्कि एक ऐसे सिपाही की गाथा है जो व्यवस्था के खिलाफ अकेला खड़ा है।
इस फिल्म का निर्देशन सीता रामम फेम हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी इस्माइल अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। वहीं, अनुभव का तड़का लगाने के लिए मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, जयाप्रदा और सज्जद दिलाफरोज़ जैसे दिग्गज कलाकार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
यह पैन-इंडिया फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में एक साथ रिलीज की जाएगी। फैंस को अब मार्च 2027 का बेसब्री से इंतजार है, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिलहाल, सभी की नजरें आज आने वाले वीडियो अपडेट पर टिकी हैं।
Happy Birthday, MY FAUZI #Prabhas garu 🤗
— Hanu Raghavapudi (@hanurpudi) October 22, 2026
Declassifying File Num : #25 TODAY 🤍#Fauzi #HappyBirthdayPrabhas pic.twitter.com/9Er4dtvCjj
वर्दी हुई शर्मसार: सड़क किनारे औंधे मुंह गिरा मिला हेड कॉन्स्टेबल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
भोपाल में मछली क्रांति: अब विदेशों तक पहुंचेगी एमपी की मछलियाँ, कॉन्क्लेव में खुलेगी निवेश की राह
वर्दी पर दाग: नशे में धुत्त हेड कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल, चित्रकूट पुलिस ने किया सस्पेंड
कोलकाता की एक रिक्शा राइड ने सिखाया खुशी का मतलब, वायरल वीडियो ने जीता इंटरनेट का दिल
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दहाड़: आतंकियों के वकीलों को भाविका मंगलानंदन ने दिया कारगिल वाला आईना
दशहरा भाषण में रणबीर कपूर की फिसली जुबान, अच्छाई की जीत को बता बैठे अंत
तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: 16 लोगों की मौत, सैकड़ों घर जमींदोज
राखी सावंत को मिली बड़ी कानूनी राहत: झांसी कोर्ट ने रद्द किया गैर-जमानती वारंट
100 बार शादी के लिए पूछा... : रश्मिका को लेकर विजय देवरकोंडा के बयान पर मचा बवाल, एक्टर को बताया रेड फ्लैग
तिब्बत-चीन में भूकंप का तांडव: 45 मिनट के भीतर लगे 3 बड़े झटके