संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को बेनकाब किया है। भारत की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने आतंकवादियों के कथित अधिकारों की वकालत करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि अपराधियों के अधिकार मासूम पीड़ितों से ऊपर नहीं हो सकते।
आतंकियों के अधिकार पर भारत का कड़ा रुख भाविका मंगलानंदन ने धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता पर आयोजित चर्चा के दौरान कहा कि यह विडंबना है कि जो लोग मानवता के सबसे बड़े दुश्मन (आतंकवादियों) के अंतिम संस्कार के अधिकारों की वकालत कर रहे हैं, वे आतंकवाद के उन पीड़ितों के प्रति पूरी तरह चुप हैं, जिनका जीने का अधिकार इन आतंकियों ने छीन लिया।
COVID-19 रिपोर्ट के बहाने विकसित देशों पर निशाना भारतीय राजनयिक ने महामारी के दौरान धार्मिक भेदभाव पर बनी एक रिपोर्ट की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट केवल ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) की कमियां गिनाती है, जबकि विकसित देशों में हुई वैसी ही गलतियों पर खामोश रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि मानवीय पीड़ा का राजनीतिकरण करना बंद होना चाहिए।
कारगिल का जिक्र कर पाकिस्तान को आईना दिखाया मंगलानंदन ने पाकिस्तान को उसका अतीत याद दिलाया। उन्होंने कहा कि जो देश आज अंत्येष्टि और धार्मिक स्वतंत्रता पर बड़े-बड़े भाषण दे रहा है, उसी ने 1999 के कारगिल युद्ध में अपने ही सैनिकों के शवों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।
पाकिस्तानी सैनिकों का अंतिम संस्कार भारतीय सेना ने किया भारत ने गर्व के साथ याद दिलाया कि कारगिल युद्ध के दौरान, यह भारतीय सेना ही थी जिसने मानवीय मूल्यों का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सैनिकों के शवों को पूरे सैन्य सम्मान और इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ दफनाया था।
आतंकवाद पर दोगलापन नहीं चलेगा भारत का यह बयान स्पष्ट है कि संयुक्त राष्ट्र के मंच का उपयोग आतंकवादियों का बचाव करने के लिए नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान जैसे देशों को यह समझना होगा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके खोखले दावों की पोल अब बहुत आसानी से खुल जाती है।
#IndiaAtUN
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) October 22, 2026
Bhavika Mangalanandan, First Secretary, took part in the interactive dialogue with the Special Rapporteur on Freedom of Religion and Belief on the topic of funeral rights in-exceptional circumstances. She made the following observations:
➡️ Report attributes all… pic.twitter.com/hbBFNytvRu
देश में मौसम का दोहरा मिजाज : 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ी गुलाबी ठंड
IND vs NZ: ईशान किशन बाहर, क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी?
अस्पताल में नहीं मिला सहारा: बीमार पति को स्ट्रेचर पर खींचती दिखी बुजुर्ग महिला, सिसक उठी मानवता
यूपी का मौसम: अगले 7 दिन खिली रहेगी धूप, बारिश की कोई उम्मीद नहीं; जानें अपने शहर का हाल
चंडीगढ़ के मंदिर के बाहर सरेआम फायरिंग: ऑटो सवार युवक की हत्या, दो घायल
कोलकाता की एक रिक्शा राइड ने सिखाया खुशी का मतलब, वायरल वीडियो ने जीता इंटरनेट का दिल
दक्षिण भारत पर मूसलाधार बारिश का संकट: तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
NEET UG एडमिशन का संकट: 4000 से ज्यादा सीटें खाली, सांसद ने PM से लगाई गुहार
हलवा-पूड़ी का स्वाद या सेहत से खिलवाड़? पैरों से आटा गूंथते वीडियो ने मचाया बवाल
भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी20 का महामुकाबला कब और कहां देखें? नोट कर लें तारीख और समय