मनिका (लातेहार): सरकारी अस्पताल में इलाज की आस लेकर पहुंची एक सर्पदंश पीड़िता और उसके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करना एक आउटसोर्स चालक को महंगा पड़ गया। मामला तूल पकड़ने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी चालक तबारक अंसारी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।
क्या था मामला? मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक महिला सांप के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंची थी। आरोप है कि वहां तैनात चालक तबारक अंसारी ने न केवल इलाज में सहयोग नहीं किया, बल्कि पीड़िता के स्वजन के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
स्वास्थ्य मंत्री का दखल और कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मामले का संज्ञान लिया और विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। लातेहार के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने 22 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर चालक की सेवा समाप्त कर दी। आदेश में चालक के कृत्य को अमानवीय और अशोभनीय करार दिया गया है। इसकी सूचना संबंधित आउटसोर्स एजेंसी बालाजी डिटेक्टिव फोर्स को भी दे दी गई है।
भाजपा का अल्टीमेटम बना दबाव इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी उबाल आ गया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार और युवा नेता छोटू राजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। वहीं, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने भी राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए थे। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
जवाबदेही तय करना जरूरी चालक की बर्खास्तगी के बाद अब यह मांग उठ रही है कि अस्पताल प्रशासन को भविष्य के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। केवल एक कर्मचारी की सेवा समाप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में किसी भी मरीज या उनके परिजनों को अस्पताल में अपमानित न होना पड़े।
*लातेहार जिला के मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्पदंश से पीड़ित महिला का इलाज करने से न सिर्फ मना कर दिया गया, बल्कि वहां तैनात तबारक अंसारी द्वारा मरीज के परिजनों को अभद्र गालियां भी दी गईं।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 22, 2026
सोचिए, लोग कितनी आस और उम्मीद लगाकर इलाज के लिए अस्पताल जाते हैं, लेकिन वहां इलाज… pic.twitter.com/MB9nApHdlr
बिग बॉस 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे पर कसा भद्दा कमेंट, आलू की बोरी कहकर मचाया बवाल
गर्लफ्रेंड बनाना गलत नहीं, पर मां बनाकर छोड़ना अपराध: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की युवाओं को नसीहत
लद्दाख पर केंद्र से बातचीत रद्द: सोनम वांगचुक का छलका दर्द, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
दिल्ली की हवा जहरीली , बर्लिन में पीयूष गोयल ने यूरोप को आईना दिखाया
भाई ने बूढ़ी बहन को दिया जन्मदिन का सरप्राइज, वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें
लद्दाख का गोल्ड : 14,000 फीट की ऊंचाई पर उगने वाला यह सुपरफूड क्यों बना चर्चा का विषय?
दिल्ली MCD में विकास फंड पर घमासान: हाथापाई, टूटा माइक और सदन में मचा बवाल
चंडीगढ़ के मंदिर के बाहर सरेआम फायरिंग: ऑटो सवार युवक की हत्या, दो घायल
तिरंगे की तस्वीर पर बवाल: रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद
जरांगे के खुलासे ने हिलाया महायुति का मंच: शिंदे गुट ने की जांच की मांग, फडणवीस से मिलेंगे नेता