4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् (Ramayana Part 1) अपनी रिलीज से पहले ही बड़े विवादों में घिर गई है। फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सुपरस्टार यश की एक अपील पर मशहूर लेखक अपूर्वा असरानी ने तीखा हमला बोला है।
यश ने क्या कहा था? हाल ही में हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान यश ने दर्शकों से अपील की थी कि वे फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा आलोचनात्मक न बनें। उन्होंने कहा था, फिल्म में छोटी-छोटी गलतियां, VFX या अन्य कमियां न निकालें। यह मौका वर्षों में एक बार मिलता है। नितेश तिवारी ने इसे बहुत साफ नीयत से बनाया है। इसे खुले दिमाग से देखें।
अपूर्वा असरानी का पलटवार यश के इस बयान पर शाहिद और अलीगढ़ जैसी फिल्मों के लेखक अपूर्वा असरानी भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे तानाशाही का संकेत बताया।
अपूर्वा ने तंज कसते हुए लिखा, अगर हमें नई रामायण पसंद न करने, थाली न बजाने या मंगलवार को चिकन बर्गर खाने पर तिहाड़ जेल भेज दिया जाए, तो मुझे हैरानी नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत तेजी से तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और हमारा संविधान एक मज़ाक बनकर रह गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी आवाज़ उठाएं, इससे पहले कि सवाल पूछना भी एक अपराध बन जाए।
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट विवादों के बीच फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम , साई पल्लवी माता सीता , यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।
इनके अलावा लारा दत्ता, इंद्राणी मुखर्जी और अरूण गोविल भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल, मेकर्स की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
*RAMAYANA WILL NOT HAPPEN AGAIN
— KBP Reviews🏹 (@KshitizCritic) October 19, 2026
Please don t try to find small faults; VFX, this-that. This chance won t come again. For years. If we lose people like him now, we ll go back.
So let s see with an open mind. He has had the right intentions, all criticism, correction, he has… pic.twitter.com/GzWjcDGhXu
मैदान पर झलके हरमनप्रीत के आंसू: तूफानी पारी के बाद भावुक हुईं पूर्व कप्तान
दिल्ली में दहका अधर्म: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने किया रावण दहन, दिया रामराज्य का संदेश
‘किसी ने बेटा खोया, किसी ने पति’: पंजाब में नशे के मुद्दे पर अमित शाह का AAP सरकार पर बड़ा हमला
कोच से पंगा, कैंप से वॉकआउट और... क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा कड़ा बैन, जानें पुर्तगाल फुटबॉल के सबसे बड़े भूचाल का सच
कोटा: दुर्गा विसर्जन के दौरान नहर में पलटी नाव, 4 लोग लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रधानमंत्री आवास के पास मस्जिद पर संकट: AIMIM का तीखा हमला, गुंडाराज का लगाया आरोप
एशियन पैरा गेम्स 2026: शॉट पुट में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप , तीनों पदकों पर जमाया कब्जा
SCO समिट में राजनाथ सिंह की दो टूक: आतंकवाद पर कोई बहाना नहीं, खत्म करना होगा पूरा इकोसिस्टम
एशियन पैरा गेम्स 2026: जन्म से आंखों के आगे अंधेरा, फिर भी नहीं मानी हार; हिमांशु नांदल ने तैराकी में रचा इतिहास
भावुक हुईं हरमनप्रीत: कोच का नाम लेते ही छलके आंसू, बीच में ही छोड़ा इंटरव्यू