लुधियाना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर तीखा प्रहार किया। लुधियाना में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए और राज्य सरकार को नशे के खिलाफ विफल करार दिया।
शाह ने लुधियाना आने से पहले मानसा, गुरदासपुर और संगरूर का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि वहां के पीड़ित परिवारों से मिलकर जो सच्चाई सामने आई है, वह दिल्ली में बैठकर पढ़ी गई सरकारी रिपोर्टों से कहीं ज्यादा झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ने वाले तीन लोग—विक्रमजीत सिंह, गुलजार सिंह और परविंदर सिंह झोटा—या तो अपनी जान गंवा बैठे या उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।
विपक्ष के हमलों पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा, जब मैं पहले पंजाब आया था, तब भी मुझ पर आरोप लगाए गए। आज भी मुझे अपशब्द कहे जा रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मुझे गाली देने से कुछ नहीं होगा, अगर इसमें आपको संतुष्टि मिलती है, तो शौक से लीजिए। लेकिन पहले पंजाब में चिट्टे के कारोबार को खत्म कीजिए।
केंद्रीय गृह मंत्री ने AAP सरकार को याद दिलाया कि पार्टी ने सत्ता में आने से पहले तीन महीने में नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी स्थिति बदतर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के धंधे में अब पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग नशे का विरोध करते हैं, उन्हें या तो मार दिया जाता है या वे डर के कारण खुदकुशी कर लेते हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों पर पकड़ी गई ड्रग्स के लिए उन पर आरोप लगाना निराधार है। उन्होंने सवाल पूछा, बंदरगाहों से पकड़ी गई ड्रग्स छोटी पुड़िया बनकर पंजाब के युवाओं तक कैसे पहुंच रही है? क्या यह राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव है?
अमित शाह ने कहा कि पंजाब सरकार ने जो एक केस सीबीआई को सौंपा है, उसके दोषियों को पाताल से ढूंढकर सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मान से अपील की कि वे अपने हाथ खड़े कर लें और बाकी दोनों केस भी सीबीआई के हवाले कर दें, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
उन्होंने अंत में सख्त लहजे में कहा कि पंजाब के युवाओं को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है और इस भयावह स्थिति के लिए राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए।
*What the people here have shared about the situation in Punjab is several times more disturbing than what we had read in reports in Delhi.
— BJP (@BJP4India) October 20, 2026
Today, I want to ask the AAP government: Someone has lost a son, someone has lost a brother, and someone has lost a husband. What answer… pic.twitter.com/WbUQKwvOFb
दलेर मेहंदी पर बरसे कैबिनेट मंत्री, 35 लाख रुपये का भुगतान और नशे में परफॉरमेंस का लगाया आरोप
‘किसी ने बेटा खोया, किसी ने पति’: पंजाब में नशे के मुद्दे पर अमित शाह का AAP सरकार पर बड़ा हमला
वियतनाम दौरे पर राहुल गांधी? BJP का तंज, काम का दबाव नहीं झेल पाते
कंजक में मिले सिर्फ 20 रुपये तो भड़की नन्ही बच्ची, सोशल मीडिया पर छिड़ी स्कैम की चर्चा!
आंदोलन के चर्चित चेहरे: क्या भीड़ की ताकत वोट में बदल सकती है?
दशहरा 2024: दिल्ली-NCR में सुरक्षा का कवच , तैनात 13,000 पुलिसकर्मी और चप्पे-चप्पे पर नजर
विजयदशमी पर कॉकरोच के पुतले पर विवाद: AAP ने भाजपा विधायक के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत
पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का ब्योरा सार्वजनिक नहीं होगा: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF की मुस्तैदी: भाग रहे संदिग्ध के अंडरगारमेंट से निकला 155 ग्राम सोना!
14 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज: भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें क्या है IMD का अपडेट