रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ अब कोई दोहरा मापदंड नहीं चलेगा।
सामने बैठे थे पाकिस्तानी डिप्टी पीएम इस महत्वपूर्ण बैठक में पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ठीक उनके सामने बैठे थे। भारत ने इस मंच से पड़ोसी देश को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में उचित नहीं ठहराया जा सकता।
विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को विकास, निवेश और व्यापार के लिए सबसे बड़ा खतरा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह न केवल मासूमों की जान लेता है, बल्कि युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बनाता है और कट्टरपंथ को बढ़ावा देता है।
पूरे इकोसिस्टम को करना होगा खत्म रक्षा मंत्री ने सदस्य देशों से आह्वान किया कि वे आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को मिलकर समाप्त करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद को फंडिंग देने वाले और उन्हें पनाह देने वाले सुरक्षित ठिकानों के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई अनिवार्य है।
भारत का सख्त स्टैंड भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर आतंकी समूहों को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है। इससे पहले अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सीमा पार आतंकी ढांचों को निशाना बनाया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।
दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह SCO की काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर ताजिकिस्तान में हैं। दुशांबे पहुंचने पर ताजिकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इस मंच का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग और साझा चुनौतियों पर मंथन करना है।
Terrorism, peace और development के लिए गंभीर खतरा है। यह निर्दोष लोगों की जान लेने के साथ-साथ investment, commerce और युवाओं के भविष्य को भी प्रभावित करता है। Terrorism के खिलाफ न कोई दोहरा मापदंड हो सकता है, न कोई justification। इसके पूरे ecosystem को सामूहिक रूप से समाप्त करना… pic.twitter.com/HVfOvRrxTn
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 20, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर अभिजीत दीपके का ब्रेक , भावुक होकर समर्थकों से की यह अपील
महानवमी पर भक्ति के रंग में रंगे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, देवी पंडालों में टेका माथा
बाबर आजम फिर हुए फ्लॉप, फैंस बोले- किंग कोहली से तुलना करना छोड़ दो
आ बैल मुझे मार का लाइव डेमो: शांत बैल को लट्ठ मारना बुजुर्ग को पड़ा भारी
मुंबई में जयशंकर-रुबियो की अहम बैठक: रक्षा, ऊर्जा और तकनीक पर बढ़ा भारत-अमेरिका का तालमेल
राइज एंड फॉल 2: काजल और सारा हुईं बाहर, पावर स्टार पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री से बदला गेम
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में न्यूजीलैंड में मिशन कीवी का आगाज, जानिए कब और कहां देखें पहला टी20
ESIC का बड़ा फैसला: अब अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20,000 रुपये, जानें क्या बदला
एशियाई पैरा गेम्स: आयुष वर्मा का शॉट पुट में स्वर्ण धमाका, अनुभव चौधरी ने ट्रैक पर बिखेरा जलवा
राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा- अभी राजनीति का समय नहीं