ओटीटी का चर्चित रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। शो में बेसमेंट और पेंटहाउस के सदस्यों के बीच की जंग अब और भी तीखी हो गई है। हालिया एपिसोड में हुए डबल एविक्शन ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।
काजल राघवानी और सारा गुरपाल का सफर खत्म इस हफ्ते एलिमिनेशन की तलवार सारा गुरपाल, काजल राघवानी, प्रियंका चाहर चौधरी, मनीष यादव और सोनम मलिक पर लटकी थी। जनता के वोटों और पेंटहाउस के रूलर्स के फैसलों के बाद सारा गुरपाल और काजल राघवानी को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
इस एविक्शन के बाद बेसमेंट के सदस्य काफी भावुक दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर भी फैंस का गुस्सा फूटा है और कई लोग इसे गलत फैसला बता रहे हैं। काजल और सारा के जाने के बाद शो में अब नए समीकरण बनने की उम्मीद है।
पवन सिंह की पावरफुल वापसी शो के मेकर्स ने दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए पावर स्टार पवन सिंह की शो में दोबारा एंट्री करवाई है। पवन सिंह के आते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने पहले ही दिन सभी सदस्यों को अपने इशारों पर नचाना शुरू कर दिया है।
विवादों से दूरी बनाना चाहते हैं पवन? घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत के दौरान पवन सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब लड़कियों से बात करना काफी कम कर दिया है। इसके पीछे का कारण बताते हुए एक्टर ने कहा कि उनके किसी भी बयान को अक्सर विवाद में बदल दिया जाता है, जिससे वह अब बचना चाहते हैं।
पवन सिंह राइज एंड फॉल के पहले सीजन में भी नजर आए थे, लेकिन तब उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया था। अब देखना यह होगा कि उनकी यह दूसरी पारी गेम को किस मोड़ पर ले जाती है और क्या वह इस बार खिताब अपने नाम कर पाएंगे?
#SaraGurpal bhikh me de gae nagin ko penthouse 🔥#KajalRaghwani you’re so brave
— Sneha Singh (@kalesh_karo) October 20, 2026
So strong
Nagin ne apne manipulation game se pahle Raj phir Sonam ko tumare against kia
Aur ye joker manish ko karma milega tumara #RiseAndFallS2 pic.twitter.com/mCqMLfUB4U
नवरात्रि मंच पर नशे में थे दलेर मेहंदी? मंत्री ने बीच कार्यक्रम में रुकवाया शो, वीडियो वायरल
फ्रांस में दंगों पर भड़के अभिजीत दीपके, बोले- शर्म करो, इंडिया के सत्याग्रहियों से सीखो
सेल्फी पड़ी भारी: विंध्याचल दर्शन से लौट रहे 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, ट्रक ने मारी टक्कर
CJP के समर्थन में उतरे अन्नामलाई, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
1000 किमी पैदल चलकर मिला जबरा फैन , हार्दिक पांड्या ने जीती फैंस की दिल, टिकट का भी किया इंतज़ाम
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: अंडरगारमेंट में छुपाकर ले जा रहा था गोल्ड पाउडर , CISF ने धर दबोचा
मोहन भागवत ने की फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार की तारीफ, बताया हिंदू स्वभाव का प्रतीक
कमियां ढूंढना बंद करें, भारतीय सिनेमा का दम दिखाएं : रामायण को लेकर यश की भावुक अपील
भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू: कारोबार के नए द्वार खुले, इन सेक्टरों की चमकेगी किस्मत
राजस्थान में मौसम का मिजाज: 7 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल