एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा है। बुधवार, 22 अक्टूबर को जापान के आइची-नागोया में भारतीय एथलीटों ने पुरुषों की शॉट पुट एफ46 (F46) इवेंट में एक साथ गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया है।
भारतीय दल के लिए यह दिन यादगार रहा, जहां पोडियम की तीनों पोजीशन पर तिरंगा लहराया।
पेरिस पैरालंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट सचिन खिलाड़ी ने इस इवेंट में शानदार शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 15.79 मीटर का थ्रो फेंका, जो एक नया गेम्स रिकॉर्ड बन गया। सचिन ने अपने सभी थ्रो 15 मीटर के पार दर्ज कराए। यह एशियन पैरा गेम्स में उनका दूसरा गोल्ड मेडल है; इससे पहले उन्होंने 2023 हांगझोऊ संस्करण में भी स्वर्ण पदक जीता था।
सिल्वर मेडल मोहम्मद यासर के नाम रहा। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 15.06 मीटर का थ्रो फेंककर अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया। यासर इससे पहले 2018 पैरा एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीत चुके हैं।
वहीं, प्रवीण ने 13.83 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने यह महत्वपूर्ण थ्रो अपनी दूसरी कोशिश में हासिल किया। इस जीत के साथ ही इस इवेंट में भारत का क्लीन स्वीप पूरा हुआ।
इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के पदकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। एशियन पैरा गेम्स 2026 में अब भारत के नाम 12 गोल्ड, 12 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज सहित कुल 48 मेडल हो गए हैं।
एथलेटिक्स में भारत का यह जलवा लगातार जारी है। इससे पहले दीप्ति जीवनजी ने भी 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन देश की बढ़ती खेल क्षमता को दर्शा रहा है।
INDIA SWEEPS THE PODIUM!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 21, 2026
A sensational 1-2-3 finish for India in the Men’s Shot Put F46 at the #APG2026.
Sachin Khilari strikes GOLD, Mohd Yasser bags SILVER & Parveen clinches BRONZE to complete a clean sweep for Team India. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/iaepgZzkwG
दिल्ली एयरपोर्ट पर CM भगवंत मान को रोका, 50 हजार का जुर्माना: AAP का केंद्र पर बड़ा हमला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चौंकाने वाला मोड़: सलमान खान थे असली टारगेट, सुरक्षा देख बदला इरादा!
इटली में अब चलेगा योगी मॉडल : उपद्रवियों को 5 साल की जेल और माता-पिता से वसूला जाएगा हर्जाना
समाजवाद ही रामराज्य है : अखिलेश यादव के नए दांव से यूपी की सियासत में राम बनाम PDA की आहट
शिवा शर्मा हत्याकांड: 11 दिन बाद नागपुर से गिरफ्तार हुई मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, आज कोर्ट में पेशी
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड में फिर गरजेगा टीम इंडिया का बल्ला, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
प्रधानमंत्री मोदी ने ताना धनुष और धूं-धूं कर जला रावण; ‘रामराज्य’ और ‘आत्मनिर्भरता’ का दिया मंत्र
सूडान की सीमा पर मौत का तांडव: ड्रोन हमले में 153 लोगों की जलकर मौत, दहला अबेई
शर्म नहीं आती... आपके घर की बेटी हूं : फैन की बदसलूकी पर भरी महफिल में भड़कीं अक्षरा सिंह
रणबीर कपूर की रामायण को बड़ी राहत, पश्चिम बंगाल में मिली टैक्स-फ्री की सौगात