विजयदशमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में आयोजित दशहरा समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक अंदाज में धनुष-बाण लेकर रावण दहन किया। जैसे ही पीएम का तीर पुतले को लगा, रावण का पुतला धूं-धूं कर जल उठा और पूरा मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
सच्चाई और नीति का मार्ग सर्वोपरि भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम की पूजा सिर्फ इसलिए नहीं होती कि उन्होंने रावण का वध किया था, बल्कि इसलिए होती है क्योंकि उन्होंने हमें अतुलनीय आदर्श दिए हैं। उन्होंने कहा, श्री राम ने अपने जीवन में अनगिनत चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी भी सच्चाई और नीति के मार्ग से विचलित नहीं हुए।
रामराज्य का अर्थ: न्याय और समानता प्रधानमंत्री ने ‘रामराज्य’ की परिभाषा समझाते हुए कहा कि इसका अर्थ एक ऐसा शासन है जहां कोई भेदभाव न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे राज्य में न्याय ही सर्वोपरि होता है। पीएम ने जोर दिया कि सत्ता का उद्देश्य केवल राज करना नहीं, बल्कि जनता की भलाई और गरीबों व पिछड़ों की सेवा सुनिश्चित करना होना चाहिए।
आत्मनिर्भरता का नया पाठ पीएम मोदी ने भगवान राम के जीवन से आत्मनिर्भरता का सबक लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, हमें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अपनी काबिलियत पहचानकर, मेहनत और संकल्प से समाधान निकालना ही आज के समय की जरूरत है। यही मंत्र हमें विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य तक ले जाएगा।
देश के दुश्मनों को पहचानने का आह्वान राष्ट्रवाद पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने देश की एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के सभी संस्थानों और राजनीतिक दलों को राष्ट्रहित में एक साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि जो लोग देश के सम्मान को नुकसान पहुंचाते हैं, समाज को बांटते हैं या हमारी संस्कृति से नफरत करते हैं, वे देश के दुश्मन हैं। विजयादशमी के मौके पर उन्होंने जनता से इन ताकतों को पहचानने और उन्हें परास्त करने का संकल्प लेने को कहा।
#WATCH | Prime Minister @narendramodi participates in the Ravan Dahan on the occasion of Dussehra at IP Extension in Delhi.#VijayaDashami #DussehraCelebration pic.twitter.com/nPwaInB2O7
— All India Radio News (@airnewsalerts) October 20, 2026
1,000 किलोमीटर पैदल चलकर हार्दिक पांड्या से मिला जबरा फैन , ऑलराउंडर के जेस्चर ने जीता सबका दिल
नवा रायपुर में महिला क्रिकेट का जलवा: जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी हुए गदगद
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ ₹104 करोड़ का स्मार्ट वार: 40 हॉटस्पॉट्स पर नई तकनीक का होगा इस्तेमाल
एयरपोर्ट की वजन मशीनों में बड़ा खेल : यात्रियों से वसूला जा रहा अवैध बैगेज चार्ज, सरकार सख्त
भारतीय जनसंघ के 75 साल: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बीज से पीएम मोदी के विकसित भारत तक की गौरवगाथा
हर की पौड़ी का बदला रूप: गंगा में पानी कम, श्रद्धालुओं को लोटे से करना पड़ रहा स्नान
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा में भारी इजाफा, एयरपोर्ट पर गनमैन के घेरे में दिखे भाईजान
वियतनाम या दिल्ली? राहुल गांधी की मौजूदगी पर घमासान, कांग्रेस ने जारी की सबूत वाली तस्वीर
झोटा मर्डर केस: CBI की एंट्री, पंजाब में अब ड्रग माफियाओं की खैर नहीं!
गकेबरहा में बावुमा का चमत्कार: रोहित का शाही रिकॉर्ड तोड़ा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रची ऐतिहासिक पारी