नई दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में जंग छिड़ी हुई है। बीजेपी द्वारा राहुल गांधी के वियतनाम में होने का दावा करने के बीच, कांग्रेस ने दिल्ली में उनकी सक्रियता की तस्वीरें साझा कर पलटवार किया है।
दिल्ली में छात्रों के बीच राहुल-प्रियंका बुधवार (21 अक्टूबर) को कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की विजन IAS कोचिंग संस्थान के छात्रों के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। पार्टी ने बताया कि छात्रों ने संस्थान में पढ़ाई की गुणवत्ता, घटते स्टडी मटेरियल और फीस रिफंड न मिलने जैसी गंभीर शिकायतें राहुल गांधी के सामने रखीं।
बीजेपी का वियतनाम वाला दावा यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बीजेपी लगातार राहुल गांधी पर निशाना साध रही है। 19 अक्टूबर को बीजेपी ने एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा था कि राहुल गांधी झूठ फैलाकर थक गए हैं और वियतनाम की छुट्टी पर गए हैं। बीजेपी नेताओं रवनीत बिट्टू और प्रदीप भंडारी ने भी दावा किया कि राहुल विदेश में निजी यात्रा पर हैं।
विदेशी दौरे पर बीजेपी के तीखे सवाल बीजेपी ने राहुल की इस कथित विदेश यात्रा पर सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल उठाए हैं। बीजेपी ने एक्स पर पूछा, राहुल गांधी वियतनाम में किससे मिलने वाले हैं? देश की सीमाओं के बाहर ऐसी कौन-सी प्लानिंग हो रही है? पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि राहुल गांधी के लौटने के बाद देश की राजनीति में क्या बड़ा बदलाव होने वाला है।
कांग्रेस और सहयोगियों का बचाव बीजेपी के हमलों पर कांग्रेस ने तीखा रुख अपनाया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सवाल किया कि पीएम मोदी के दौरों पर कोई बात क्यों नहीं करता। वहीं, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने राहुल गांधी के वियतनाम जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि, वह नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में हैं, इसमें बीजेपी को इतनी चिंता क्यों है?
लगातार सक्रिय हैं राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी पिछले कुछ समय से एसआईआर (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज उठा रहे हैं। दिल्ली में कई विरोध प्रदर्शनों और हाल ही में गोवा में पार्टी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति यह दर्शाती है कि वह राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय हैं। फिलहाल, उनके वियतनाम दौरे और दिल्ली में मौजूदगी के दावों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
LoP Shri @RahulGandhi and Congress General Secretary Smt. @priyankagandhi ji met students of the Vision IAS coaching institute.
— Congress (@INCIndia) October 21, 2026
The students raised serious concerns about a sharp decline in the quality of teaching, mentorship and study materials at the institute. They also said… pic.twitter.com/y240txupyS
शिवा शर्मा मर्डर केस: नागपुर में पकड़े गए तीनों आरोपी, यूपी पुलिस की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे और उसके साथी
स्टेज से ही लगा दी क्लास: अक्षरा सिंह ने फब्तियां कसने वाले युवाओं को सिखाया जेन-जी होने का मतलब
दलेर मेहंदी का शराबी परफॉरमेंस: 35 लाख की फीस लेकर विवादों में फंसे मशहूर सिंगर
14 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज: भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें क्या है IMD का अपडेट
रीढ़ की हड्डी टूटी, फिर भी नहीं मानी हार: प्रणव सूरमा ने डिस्कस थ्रो में रचा इतिहास, जीता गोल्ड
फ्रांस की सड़कों पर चोर बाजार : प्रदर्शन की आड़ में लूटे गए लग्जरी ब्रांड्स, अब कौड़ियों के दाम बिक रहा सामान
पंजाब में नशा विरोधी जंग: अमित शाह ने पीड़ितों के परिजनों से कर मुलाकात, मानसा हत्याकांड पर बड़ा अपडेट
लगा हार्ट अटैक आ गया : टाइगर श्रॉफ के करीब हुई फायरिंग में घायल का खौफनाक अनुभव
गोल्डन टेंपल में अचानक रो पड़ीं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान!
पंजाब में चिट्टे पर अमित शाह का कड़ा प्रहार: कहा- सरकार बदलते ही तस्करों की उल्टी गिनती शुरू