लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 11 दिनों से फरार चल रही मुख्य आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
संयुक्त ऑपरेशन से मिली कामयाबी श्रद्धा दुबे पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और नागपुर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर तीनों आरोपियों को ट्रैक किया। गिरफ्तारी के बाद देर रात श्रद्धा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर हुड़केश्वर स्थित महिला कारागार में रखा गया।
आज कोर्ट में होगी पेशी सूत्रों के अनुसार, आज सुबह 11 से 11:30 बजे के बीच श्रद्धा को नागपुर की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। पेशी के बाद यूपी एसटीएफ ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी, ताकि तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए लखनऊ लाया जा सके।
नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी घटना के बाद आरोपी पहले दिल्ली पहुंचे और वहां से फ्लाइट लेकर नागपुर भाग गए थे। गिरफ्तारी से पहले श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी, जहां वह बुर्के में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। फरार रहने के दौरान श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया था, जबकि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे।
क्या है पूरा मामला? लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शिवा पिछले चार महीनों से मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ लिव-इन में रह रहे थे।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि शव मिलने के समय शिवा के शरीर पर केवल अंडरवियर था, चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी और शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान थे। इसे आत्महत्या बताने के बजाय परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। 9 अक्टूबर 2026 को हजरतगंज थाने में केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
*Three absconding accused, each carrying a reward of Rs 50,000, were arrested in the Shiva Sharma case (Hazratganj Police Station). Following a written complaint filed by the complainant, Ranjana Sharma, at the Hazratganj Police Station on 09.10.2026, a case was registered under… https://t.co/f3sFjX7t8p pic.twitter.com/fvyQObPZ19
— ANI (@ANI) October 20, 2026
CJP का नया खुलासा: अभिजीत दिपके बोले- मैं बस मोहरा था, असली मास्टरमाइंड सौरव और आशुतोष हैं
दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़के बॉलीवुड सितारे, कहा- लेजेंड्स के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं
रांची में बुराई पर अच्छाई की जीत: 70 फीट ऊंचे रावण के दहन से गूंजा शहर
221 फीट का रावण और 30 फीट का कॉकरोच : जानें आपके शहर में रावण दहन का सही समय
दिल्ली के दशहरा उत्सव में 30 फीट का कॉकरोच बना बवाल: आप और बीजेपी आमने-सामने
राम-राम तो कालनेमि भी जपता था, बजरंगबली की तरह पहचानो कौन है असली भक्त : दशहरे पर बोले CM योगी
भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम पर CM विष्णुदेव साय का भरोसा, विकसित भारत के संकल्प पर दिया जोर
दिल्ली में फिर लौटा जहरीला प्रदूषण, स्मॉग की चादर ने बढ़ाई टेंशन
आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं: दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंपा दूसरा केस
मंच पर बिगड़े हालात: जब अक्षरा सिंह ने प्रशंसक को सिखाया तमीज का पाठ , फिर कहा- आई लव यू