भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वजह थी एक फैन का बदतमीजी भरा बर्ताव, जिसे देख अभिनेत्री ने मंच से ही क्लास लगा दी।
कार्यक्रम के दौरान एक प्रशंसक ने कुछ ऐसी हरकत की जो अक्षरा को नागवार गुजरी। अभिनेत्री ने माइक थामकर प्रशंसक को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, मस्ती करना अच्छी बात है, लेकिन किसी के साथ गलत व्यवहार करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अक्षरा ने इस व्यवहार को थेथराई बताते हुए कहा कि महिलाओं को जलील करने वालों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा, मैं भी बिहार की बेटी हूं, क्या महिलाओं का अपमान करना सही है?
अक्षरा ने वहां मौजूद युवाओं (जेन-Z) के बारे में बात करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज के युवा काफी समझदार हैं और महिलाओं का सम्मान करना जानते हैं। उन्होंने उस नाराज प्रशंसक को सलाह दी कि उसे भी दूसरों से अच्छे व्यवहार की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर बिहार का नाम रोशन करना है, तो महिलाओं का सम्मान करना सबसे जरूरी है।
जैसे ही अभिनेत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर की, अपनी गलती का एहसास होते ही प्रशंसक ने फौरन माफी मांग ली। प्रशंसक का पछतावा देख अक्षरा का अंदाज पूरी तरह बदल गया।
गुस्से को दरकिनार करते हुए अक्षरा ने नरम लहजे में कहा, इसीलिए मैं आपसे प्यार करती हूं। आपने अपनी गलती मानी और माफी मांगी, यह बड़प्पन है। जाते-जाते उन्होंने प्रशंसक को आई लव यू कहकर माहौल को खुशनुमा बना दिया और उसे भविष्य में नेक इंसान बनने की सीख दी।
इस घटना ने प्रशंसकों के बीच अक्षरा की छवि को और भी निडर और गरिमापूर्ण बना दिया है।
*Do a little bit of flirting/ it s a good thing, but don t go overboard
— Omkara (@OmkaraRoots) October 20, 2026
I m a girl from your own home, it ll feel nice
You humiliate girls, don t you feel ashamed? Zen G, this isn t its name, but rather it s about respecting girls
Brighten the name of Bihar, Akshara Singh pic.twitter.com/YkpClVZp4l
एशियन पैरा गेम्स 2026: आयुष वर्मा का स्वर्ण धमाका, आर्चरी में शीतल-पायल का जलवा
हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश: 100 से अधिक अमेरिकी सांसदों ने FBI से की हेट क्राइम जांच की मांग
पापा फोन पर थे बिजी, बेटियों ने बना दिया ब्यूटी पार्लर ; वायरल हुआ क्यूट वीडियो
क्या ‘रामायण’ में हनुमान बने सनी देओल का लुक हो गया लीक? सोशल मीडिया पर मचा तहलका
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: मंत्री आशीष शेलार ने जाना हाल, बिना पट्टी के दिखे अभिनेता
राम-राम तो कालनेमि भी जपता था, बजरंगबली की तरह पहचानो कौन है असली भक्त : दशहरे पर बोले CM योगी
गाली देने से कुछ नहीं होगा, ड्रग्स का धंधा बंद करें : पंजाब में AAP पर बरसे अमित शाह
लखनऊ कैफे संचालक हत्याकांड: आगरा के होटल में छिपी थी श्रद्धा दुबे, पुलिस के पहुंचने से पहले हुई रफूचक्कर
हरमनप्रीत कौर का तूफानी अर्धशतक: मैदान पर बरसीं रन, पर आंखों में छलक आए आंसू
# वायुसेना प्रमुख एपी सिंह की आखिरी उड़ान : जहां से शुरू किया था सफर, वहीं पूरा किया गौरवशाली अध्याय