अमेरिका में हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती नफरत को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं। शिकागो के पास ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई गोलीबारी की कोशिश के बाद, कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में 100 से अधिक सांसदों ने FBI निदेशक काश पटेल को पत्र लिखा है।
हमले की साजिश और टली बड़ी त्रासदी हाल ही में एक 19 वर्षीय बंदूकधारी ने मंदिर में गोलीबारी करने की कोशिश की थी। गनीमत रही कि उसकी शॉटगन (बंदूक) ऐन वक्त पर जाम हो गई, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। सांसदों ने मांग की है कि इस घटना को महज एक अपराध के बजाय फेडरल हेट क्राइम (नफरत से प्रेरित अपराध) के दायरे में रखकर जांच की जाए।
प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल पत्र में ट्रंप प्रशासन के कुछ बयानों और सरकारी विभागों की सोशल मीडिया पोस्ट की कड़ी आलोचना की गई है। सांसदों का कहना है कि इन बयानों ने धार्मिक और नस्लीय रूढ़ियों को बढ़ावा दिया है, जिससे नफरत और बढ़ी है। पत्र में डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी और डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन द्वारा की गई कुछ विवादास्पद पोस्ट का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया है।
ऑनलाइन बढ़ती नफरत के खतरनाक आंकड़े सांसदों ने सितंबर 2026 की एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जो डराने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दक्षिण एशियाई समुदाय के खिलाफ 5.42 लाख से अधिक घृणित पोस्ट की गई हैं। पिछले डेढ़ साल में इन मामलों में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है।
सांसदों की मुख्य मांगें 105 सांसदों (जिनमें भारतीय-अमेरिकी मूल के प्रमिला जयपाल, रो खन्ना, अमी बेरा और सुहास सुब्रमण्यम भी शामिल हैं) ने FBI से तीन प्रमुख सवाल पूछे हैं:
समुदाय में असुरक्षा का माहौल एक हालिया सर्वे (कार्नेगी एंडोमेंट) के अनुसार, 48 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी उत्तरदाताओं ने स्वीकार किया कि 2025 के बाद से उन्हें लगातार नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। सांसदों का कहना है कि नस्लीय नफरत और हिंसा की तैयारियों का यह मेल एक व्यापक संघीय कार्रवाई की मांग करता है, ताकि दक्षिण एशियाई समुदायों को सुरक्षित महसूस कराया जा सके।
I led 105 lawmakers in demanding the FBI investigate the attempted mass shooting at my family’s Hindu temple in Aurora as a potential hate crime.
— Congressman Raja Krishnamoorthi (@CongressmanRaja) October 20, 2026
We must confront the rising tide of anti-Indian hate and the online threats putting our communities at risk.https://t.co/gkckZeXbyZ pic.twitter.com/rc9gGPQTUU
न्यूजीलैंड में इंडिया फीवर : टी20 सीरीज के लिए 1.10 लाख टिकट बिके, क्राइस्टचर्च पहुंची टीम इंडिया
आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं: दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंपा दूसरा केस
आर-पार के मूड में मैक्रों: फ्रांस की सड़कों पर उतरेगी सेना, यूरोप में अरब स्प्रिंग जैसे हालात का खतरा
हमें वह नहीं बनना चाहिए जिससे हम नफरत करते हैं : अभिजीत दीपके ने आंदोलन पर लगाई ब्रेक, प्रदर्शनकारियों से की घर लौटने की अपील
भारत-अमेरिका संबंधों में नई हलचल: मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
क्या सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अपना लिया बौद्ध धर्म? वायरल वीडियो पर नेता ने खुद बताई पूरी सच्चाई
दिल्ली एयरपोर्ट पर सीएम भगवंत मान को 3 घंटे रोके जाने पर बवाल, आप और विपक्ष आमने-सामने
एशियन पैरा गेम्स 2026: आयुष वर्मा का स्वर्ण धमाका, आर्चरी में शीतल-पायल का जलवा
पंजाब में चिट्टे पर अमित शाह का कड़ा प्रहार: कहा- सरकार बदलते ही तस्करों की उल्टी गिनती शुरू
टाइगर श्रॉफ पर हमला: कोटा से मुंबई तक 17 घंटे का हाई-रिस्क सफर, एंटी-एक्सटॉर्शन सेल में गहन पूछताछ