सूडान और दक्षिण सूडान की सीमा पर स्थित विवादित क्षेत्र अबेई (Abyei) में सोमवार को हुए भीषण ड्रोन हमले ने इलाके को श्मशान में बदल दिया है। इस हमले में अब तक 153 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बाजार बना श्मशान, फ्यूल डिपो में धमाका हमला सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। ड्रोन का मुख्य निशाना बाजार के पास स्थित एक फ्यूल डिपो था। डिपो में ईंधन होने के कारण वहां भीषण आग लग गई, जिसने आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मंगलवार तक भी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी थी।
प्रशासन का दावा: सूडानी सेना जिम्मेदार अबेई प्रशासन के कार्यवाहक सूचना मंत्री योहाना अकोल नगोर ने इस बर्बर हमले के लिए सीधे तौर पर सूडानी सेना को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्री ने कहा कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि कई शव अभी भी मलबे के नीचे हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
सूडानी सेना की सफाई: तस्करी पर था निशाना सूडानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर हमले की बात स्वीकार की है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह कार्रवाई नागरिकों पर नहीं, बल्कि दक्षिण सूडान से ईंधन तस्करी कर रहे रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के सदस्यों पर की गई थी।
अस्पतालों में हाहाकार अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संस्था डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (MSF) के अनुसार, अमेथ बेक अस्पताल में घायलों की लंबी कतारें लगी हैं। डॉ. क्रिश्चियन लिंडाउर ने बताया कि अधिकांश मरीज गंभीर रूप से झुलस चुके हैं, जिससे उनके बचने की संभावना कम होती जा रही है।
सालों पुराना विवाद और खून-खराबा अबेई तेल से भरपूर इलाका है और दशकों से सूडान तथा दक्षिण सूडान के बीच विवाद का केंद्र बना हुआ है। 2005 के शांति समझौते के बाद भी यहां हालात सामान्य नहीं हो सके। वहीं, 2023 से सूडान में सेना और आरएएसएफ के बीच छिड़े गृहयुद्ध ने इस क्षेत्र की असुरक्षा को और बढ़ा दिया है। दक्षिण सूडान ने इस हमले पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए सूडानी राजदूत को तलब किया है।
सूडान में ड्रोन अटैक में 153 लोगों की मौत, खतरनाक हुआ गृहयुद्ध
— Zee News (@ZeeNews) October 21, 2026
अफ्रीकी देश सूडान और दक्षिणी सूडान के बीच विवादित क्षेत्र अबेई के एक बाज़ार पर ज़बरदस्त ड्रोन अटैक हुआ जिसमें कम से कम 153 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों के… pic.twitter.com/VBXhaopVkD
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पहुंचे तीनों शूटर, कड़ी सुरक्षा के बीच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल में शुरू हुई क्रॉस-एग्जामिनेशन
दशहरे का बदला रूप: कहीं जला कॉकरोच तो कहीं दिमागी नक्सलवाद का पुतला
खेत में मूली उखाड़ने गईं सास-बहू की रोंगटे खड़े कर देने वाली मौत, करंट ने ली जान
पीएम मोदी का विजयादशमी संदेश: राम राज्य के आदर्शों से ही सशक्त होगा राष्ट्र, राष्ट्रीय हितों के लिए एकजुट होने का आह्वाान
रिलीज से पहले रणबीर कपूर की रामायण को बड़ी राहत, पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स-फ्री
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत, कुछ हफ्तों में फाइनल होगी डील
मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर सियासी घमासान, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने
# सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे रंग-बिरंगी जहर? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
शर्म नहीं आती... आपके घर की बेटी हूं : फैन की बदसलूकी पर भरी महफिल में भड़कीं अक्षरा सिंह
ये देश के दुश्मन हैं : रावण दहन के मंच से पीएम मोदी ने किसे दी चेतावनी?