नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इस बीच, फिल्म के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने विजयादशमी के पावन अवसर पर इस भव्य फिल्म को राज्य में टैक्स-फ्री करने का ऐतिहासिक ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने की आधिकारिक घोषणा
विजयादशमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि रामायण फिल्म राज्य में टैक्स-फ्री रहेगी। उन्होंने कहा, जिस तरह से हमने द केरल स्टोरी , द कश्मीर फाइल्स और द बंगाल फाइल्स को टैक्स-फ्री किया था, वही नियम रामायण पर भी लागू होगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिए कि भविष्य में दर्शकों को भगवान कृष्ण और महाभारत जैसी पौराणिक गाथाओं पर आधारित फिल्में भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगी।
दिग्गज सितारों से सजी फिल्म
रामायण अपनी विशाल स्टार कास्ट के कारण पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि मां सीता के किरदार में साई पल्लवी दिखाई देंगी।
वहीं, कन्नड़ सुपरस्टार यश महाबली रावण की भूमिका में पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, अभिनेता रवि दुबे भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाते हुए अपनी छाप छोड़ेंगे।
इतिहास रचने के लिए तैयार रामायण
मुख्यमंत्री के इस ऐलान और फिल्म के भव्य पैमाने ने दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। अब हर किसी की निगाहें 5 नवंबर पर टिकी हैं। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
#WATCH | Kolkata: West Bengal CM Suvendu Adhikari says, The Ramayana film has been made tax-free. The Kerala Story, The Kashmir Files, and The Bengal Files—all of these will be (or have been) made tax-free, and the same will apply to Ramayana. In the days to come, we will see… pic.twitter.com/rt8T5IKt3b
— ANI (@ANI) October 20, 2026
रील बनाने का कैसा पागलपन? लहरों में बच्ची को भूल गया कपल, वीडियो देख खौल उठेगा आपका खून
राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में चलाया तीर, कहा- भगवान राम के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है आधुनिक भारत
अबेई बाजार पर खौफनाक ड्रोन हमला: 153 लोगों की मौत, चारों तरफ बिछीं लाशें
5 हजार देकर क्या एहसान कर रहे हैं? उद्धव ठाकरे ने सरकार को घेरा, फडणवीस को दिया कड़ा चैलेंज
क्या खुद को बचाने के लिए आशु और सौरभ को आगे कर रहे दीपके? CJP संस्थापक ने तोड़ी चुप्पी
एशियन पैरा गेम्स 2026: आयुष वर्मा का स्वर्ण धमाका, आर्चरी में शीतल-पायल का जलवा
भावुक हुईं हरमनप्रीत: कोच का नाम लेते ही छलके आंसू, बीच में ही छोड़ा इंटरव्यू
पीएम मोदी का विजयादशमी संदेश: राम राज्य के आदर्शों से ही सशक्त होगा राष्ट्र, राष्ट्रीय हितों के लिए एकजुट होने का आह्वाान
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश: 105 सांसदों ने FBI से की हेट क्राइम के तहत जांच की मांग
SCO बैठक में गरजे राजनाथ सिंह: आतंकवाद पर दोहरे रवैये को नकारा, चीन को भी दिया कड़ा संदेश