सूडान और दक्षिण सूडान के विवादित सीमावर्ती क्षेत्र ‘अबेई’ में एक भीषण ड्रोन हमले ने कोहराम मचा दिया है। अबेई के उत्तर में स्थित अमिएट बाजार पर हुए इस हमले में कम से कम 153 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
पेट्रोल पंप पर धमाके से बढ़ा मौत का आंकड़ा हमला इतना सटीक और घातक था कि बाजार के पास स्थित एक पेट्रोल पंप भी इसकी चपेट में आ गया। ड्रोन हमले के बाद पेट्रोल पंप पर भीषण आग लग गई, जिससे मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घायलों की स्थिति गंभीर है, जिसके कारण मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
हमले के पीछे सूडान सेना का हाथ? अबेई प्रशासन के कार्यवाहक सूचना मंत्री योहाना अकोल न्गोर ने इस नरसंहार के लिए सूडान की सेना को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, इस हमले के पीछे का मुख्य मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहले से चल रहे तनाव को और अधिक भड़का दिया है।
सूडान में जारी है अंदरूनी युद्ध सूडान पिछले काफी समय से गृहयुद्ध की आग में जल रहा है। अप्रैल 2023 से सूडानी सेना और अर्धसैनिक संगठन ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (RSF) के बीच जारी संघर्ष ने देश की स्थिति को विनाशकारी बना दिया है। इससे पहले भी अल-फाशर में एक मस्जिद पर हुए ड्रोन हमले में 43 लोगों की जान जा चुकी है।
सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। वीडियो में बाजार में फैली अफरा-तफरी और आग की लपटों के बीच लोगों को अपनी जान बचाते हुए देखा जा सकता है। यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मानवीय संकट पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
🚨 Horrific. Reuters reports 153 civilians killed in the strike on Al-Naam Market in Abyei. The genocidal SAF, led by the Muslim Brotherhood, can t whitewash these atrocities with propaganda or silence the victims.#KeepEyesOnSudan #Sudan pic.twitter.com/6lglcjY8bE
— Imad (@Nate_Jone) October 20, 2026
1,000 किलोमीटर पैदल चलकर हार्दिक पांड्या से मिला जबरा फैन , ऑलराउंडर के जेस्चर ने जीता सबका दिल
झूठ फैलाकर थक गए राहुल : वियतनाम दौरे पर BJP का तंज, कांग्रेस ने किया पलटवार
दिल्ली के दशहरा उत्सव में 30 फीट का कॉकरोच बना बवाल: आप और बीजेपी आमने-सामने
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: साजिश की परतें खुलीं, दिल्ली-हरियाणा से 4 नए आरोपी गिरफ्तार
विकसित छत्तीसगढ़ की नींव रखेगा रेल नेटवर्क: 7470 करोड़ के बजट से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर
आ बैल मुझे मार का लाइव डेमो: शांत बैल को लट्ठ मारना बुजुर्ग को पड़ा भारी
रामलीला में रावण पर चली चप्पल, लंकेश का ऐसा रौद्र रूप देख ठहाके लगाने पर मजबूर हुए दर्शक
राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा- अभी राजनीति का समय नहीं
Samsung Galaxy S23 सीरीज के लिए Android 17 का तोहफा: शुरू हुआ One UI 9.0 का अपडेट, जानें क्या है खास
आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे: SCO में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आईना दिखाया