बाजार में बिक रही हरी-भरी सब्जियां देखकर अगर आप उन्हें ताजा समझकर खरीद रहे हैं, तो रुक जाइए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने ग्राहकों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो में एक महिला परवल पर हरा रंग लगाती हुई साफ दिखाई दे रही है।
वायरल वीडियो में एक महिला सब्जी मंडी में जमीन पर बैठी है। उसके पास हरे रंग से भरी एक बाल्टी रखी है। वह बड़ी कुशलता से एक-एक परवल को उस रंग में डुबो रही है ताकि वे ज्यादा चमकते हुए और ताजे दिखें। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और खाद्य सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
सब्जियों को आकर्षक बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ये केमिकल बेहद जानलेवा हो सकते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर इन रंगों में किसी हानिकारक केमिकल का प्रयोग किया गया है, तो यह सीधे तौर पर लिवर, किडनी और पेट की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। लंबे समय तक ऐसे रसायनों का सेवन कैंसर जैसी बीमारियों को भी न्योता दे सकता है।
सब्जियों की चमक पर फिदा होने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें:
किसी भी सब्जी को केवल उसके बाहरी दिखावट के आधार पर न परखें। उसकी बनावट और गंध पर भी गौर करें। यदि आपको बाजार में ऐसी किसी मिलावट वाली गतिविधि का पता चलता है, तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) को इसकी सूचना दें। आपकी एक सतर्कता न केवल आपको, बल्कि समाज को बड़ी बीमारी से बचा सकती है।
*लुधियाना में खराब परवल को हरे रंग से रंगकर किस तरह ताजा दिखाया जा रहा है, देखिए! सब्जी खरीदते समय सावधान रहें। pic.twitter.com/li8wInhdSd
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) October 17, 2026
विजयादशमी पर सीएम योगी और राज्यपाल का संदेश: असत्य पर सत्य की जीत ही धर्म का मार्ग
शर्म नहीं आती आप लोगों को? स्टेज पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बदतमीजी करने वालों को सिखाया सबक
बातें दिल से: सितार के जादूगर ऋषभ रिखीराम शर्मा ने खोला अपनी जिंदगी का राज!
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर अभिजीत दीपके का ब्रेक , भावुक होकर समर्थकों से की यह अपील
क्या मैली यमुना का दौर होगा खत्म? दिल्ली को मिलेगी 8,941 करोड़ की मेगा सौगात
क्लीन स्वीप के इरादे से आज मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
रितु बराला मामला: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में आधी रात तक डटे रहे कांग्रेस नेता, गहलोत ने सरकार को घेरा
उत्तराखंड: लाइव कॉन्सर्ट में मंत्री और डलेर मेहंदी के बीच तीखी बहस, स्टेज पर मचा बवाल
एशियन पैरा गेम्स 2026: जन्म से आंखों के आगे अंधेरा, फिर भी नहीं मानी हार; हिमांशु नांदल ने तैराकी में रचा इतिहास
शिवसेना (UBT) में सिरफुटव्वल: संजय राउत के अल्बानिया वाले बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी ने खींची लक्ष्मण रेखा