राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का एक कथित बयान इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस विवाद पर राठौड़ ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है और पूरे प्रकरण को गलतफहमी करार दिया है।
मदन राठौड़ ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को संदर्भ से हटकर पेश किया गया है। उन्होंने कहा, कल पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी की जयंती के कार्यक्रम में मैंने राष्ट्रभक्ति पर चर्चा की थी। मेरी बात केवल क्रिकेट मैच को लेकर थी, न कि किसी युद्ध को लेकर। यदि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच हो और कोई उसे युद्ध की तरह पेश करे, तो यह पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी बातों को गलत तरीके से वायरल किया गया। उन्होंने कहा, किसी ने मुझे नुकसान पहुंचाने के इरादे से मेरी 8-10 सेकंड की क्लिप को संदर्भ से हटाकर पेश किया है। यदि आप पूरी बात सुनेंगे, तो स्थिति साफ हो जाएगी। पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध किसी से छिपे नहीं हैं; वह आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश है, ऐसे में युद्ध की बात का कोई प्रसंग ही नहीं उठता।
विवाद तब शुरू हुआ जब जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ। इसमें राठौड़ को यह कहते हुए सुना गया, अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ जाता है, तो हम पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है, लेकिन आपसी मतभेदों में हम अपने भारत के साथ खड़े होते हैं।
मदन राठौड़ के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा को निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने राठौड़ को राष्ट्र-विरोधी करार देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, हमारे सैनिकों और जनता को मारने वाले पाकिस्तान के प्रति भाजपा का प्रेम एक बार फिर उजागर हो गया है। इस राष्ट्रविरोधी बयान पर पार्टी क्या कार्रवाई करेगी, यह स्पष्ट होना चाहिए।
फिलहाल, मदन राठौड़ ने इस पूरे मामले को एक साजिश बताते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उनका इरादा देश के स्वाभिमान के खिलाफ कुछ भी कहना नहीं था, बल्कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया है।
*#WATCH | Jaipur: On his statement on Pakistan, Rajasthan BJP President Madan Rathore tries to clarify, he says, Yesterday was the birth anniversary of former President Abdul Kalam. There was an event marking the occasion, where workers of the Muslim community were present. I… pic.twitter.com/OFSTnikKDr
— ANI (@ANI) October 16, 2026
पोस्टमार्टम विभाग बना पार्टी अड्डा : YCM अस्पताल में शराब और चकने के साथ सोए मिले अधिकारी
नवरात्रि पर छात्राओं को सीएम का तोहफा: 1,400 बेटियों को मिलीं साइकिलें, कहा- सरकार आपके साथ है
यमुना बनी मौत का कुआं : बुराड़ी में मरीं हजारों मछलियां, जहरीले पानी ने बढ़ाई चिंता
तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली में भारी बवाल: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में लिए गए
पीएम मोदी ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, युवा ओपनर का रिएक्शन हुआ वायरल
राजनाथ सिंह का तीखा हमला: इंडिया गठबंधन देश में आग लगाने की साजिश कर रहा है
ब्रिटेन में भारतीय छात्रों को घेरकर दी धमकी: देश वापस जाओ , नस्लीय हेट क्राइम ने बढ़ाई चिंता
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 2017 वर्ल्ड कप की यादें रहेंगी अमर
खैबर पख्तूनख्वा में लागू हुआ गवर्नर राज, इमरान खान की पार्टी की सत्ता छीनी
तिरंगा मार्च पर दिल्ली पुलिस का सख्त रुख: अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू