नई दिल्ली में गुरुवार, 15 अक्टूबर को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री का एक युवा खिलाड़ी की ओर खास इशारा चर्चा का विषय बन गया।
पीएम के संबोधन का खास पल कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले युवा खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, इस बार कई खिलाड़ी 15 से 17 साल की उम्र के थे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। सफलता के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।
वैभव पर टिकी नजरें जैसे ही पीएम मोदी ने कम उम्र के खिलाड़ियों की उपलब्धि का जिक्र किया, कैमरों ने 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर फोकस किया। वैभव के साथी खिलाड़ी भी उन्हें ठिठोली करते हुए नजर आए, जिसके बाद वैभव का मुस्कुराते हुए रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रतिभाओं को निखारने पर जोर प्रधानमंत्री ने अपनी स्पीच में स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता अब जमीनी स्तर से खेल प्रतिभाओं को ढूंढना है। उन्होंने कहा, हमारा विशेष फोकस 5 से 15 वर्ष के बच्चों में खेल प्रतिभा की पहचान और उनकी ट्रेनिंग पर है, ताकि उन्हें कम उम्र से ही सही मार्गदर्शन मिल सके।
कौन हैं एशियन गेम्स के यंग स्टार्स ? एशियन गेम्स 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारतीय दल के सबसे युवा खिलाड़ी थे। उनके साथ-साथ तीरंदाज कुमुम अनिल मोहड़ (17), टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास (17), निशानेबाज सुरुचि फोगाट (18) और स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह (18) ने भी इतनी कम उम्र में देश का नाम रोशन किया है।
🔴VAIBHAV SURYAVANSHI REACTION WHEN PM MODI PRAISED HIM 😅
— Sam (@cricsam02) October 15, 2026
- The entire Team India started teasing Vaibhav after PM Modi praised him. 😭 pic.twitter.com/qUj7jT8o5p
कर्ज के संकट के बीच पाकिस्तान को बड़ी कामयाबी, 73 साल बाद संभालेगा IMF-विश्व बैंक बोर्ड की कमान
रिलायंस जियो का महा-IPO: क्या आकाश अंबानी की रणनीति से निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले?
प्रशांत भूषण के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर मचा घमासान, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ India Needs Modi
निर्णायक जंग: बेंगलुरु में फैसला होगा सीरीज का, चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्या है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
मंत्री रेखा आर्या का सनसनीखेज खुलासा: पति पर धोखे से शादी और हत्या की साजिश का इल्जाम
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ पर शर्माए युवा क्रिकेटर: वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन वीडियो वायरल
75 साल का दूल्हा और 30 साल की दुल्हन: बेटी की सहेली संग रचाएंगे शादी, सगाई का वीडियो वायरल
मैच फिक्सिंग का काला साया: टेनिस खिलाड़ी स्टीफन मिलीसेविच पर 24 साल का प्रतिबंध, 2050 तक खेल से निष्कासन
ओवैसी का एलन मस्क को कड़ा संदेश: ‘मोदी के खिलाफ हूं, पर विदेशी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं’
16वीं मंजिल, नशे में धुत क्रिकेटर और मौत का खौफ: युजवेंद्र चहल ने सुनाई 13 साल पुरानी दहला देने वाली दास्तान