उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में एक गंभीर मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री ने अपने पति पर विश्वासघात, शारीरिक उत्पीड़न और जान से मारने की योजना बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
धोखे की नींव पर टिकी शादी मंत्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 जुलाई 2004 को गिरधारी लाल साहू ने खुद को अविवाहित बताकर उनसे विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही उन्हें पता चला कि गिरधारी पहले से ही विवाहित थे और उनकी पहली पत्नी से बच्चे भी हैं। मंत्री के अनुसार, उन्होंने अपने बच्चों के भविष्य और परिवार की मर्यादा के लिए लंबे समय तक इस दर्द को छुपाए रखा।
अवैध संबंध और बदसलूकी का दौर रेखा आर्या का आरोप है कि उनके पति के कई अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें माफी मांगने के बजाय मारपीट और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। मंत्री का यह भी आरोप है कि पति ने सरकारी आवास में मौजूद स्टाफ के सामने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया।
फर्जी दस्तावेजों का खेल आरोप है कि गिरधारी लाल ने मंत्री की जानकारी के बिना, कूटरचित हस्ताक्षर और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया। इसके जरिए उन्होंने मंत्री को उनकी ही कंपनियों के निदेशक पद से बिना किसी इस्तीफे के सेवानिवृत्त (रिटायर) दिखा दिया, जो कि पूरी तरह से अवैध है।
साजिश का ऑडियो क्लिप और खतरे का साया मामला तब और गंभीर हो गया जब मंत्री को एक ऑडियो क्लिप हाथ लगी। इस बातचीत में गिरधारी लाल को किसी अन्य महिला के साथ मंत्री को जान से मारने की साजिश रचते हुए सुना गया है। अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर आशंकित रेखा आर्या ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस की कार्रवाई और कानूनी शिकंजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें धोखाधड़ी (420), जालसाजी (467, 468, 471), मारपीट (323), आपराधिक साजिश (120-B) और घरेलू हिंसा (498-A) समेत एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराएं शामिल हैं। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
*उत्तराखंड सरकार की महिला मंत्री रेखा आर्य फफक फफक कर रोईं, अपनी घरेलू पीड़ा और सांसारिक जीवन का दर्द बताने के लिए ऐसी वीडियो जारी की जो आम महिला भी करने की हिम्मत नहीं करती।
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) October 15, 2026
मंत्री होते हुए भी ये सब करना पड़ा ! आखिर पति गिरधारी लाल साहू ने ऐसा क्या किया जो मंत्री के आँसू नहीं थम… pic.twitter.com/MacOpuQ8cv
75 की उम्र में फिर धड़का दिल: 30 साल की ब्लॉगर संग शादी रचाएंगे रामसुगर
सरगुजा का रनपुर : नाथल दाई मंदिर निर्माण की राह में मजार का कांटा
कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च का ऐलान: दिल्ली पुलिस ने लागू की धारा 163, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
सड़क नहीं, अब आसमान नापेगी टेस्ला: हवा में पलटी मारने वाली Roadster का धाकड़ डेमो!
यमुना में मौत का तांडव: बुराड़ी में हजारों मछलियों के मरने से हड़कंप, आखिर पानी में क्या घुल रहा है?
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की ब्लॉगर से हुआ प्यार, 45 साल छोटी पार्टनर संग रचाई सगाई
रील के चक्कर में ठुक जाओगे : युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली बनी मंगलमय: सरकार ने दिया 6,908 रुपये का बोनस
प्रहार रिव्यु: राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग, पर क्या कहानी में रह गई कसर?