नई दिल्ली: अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी फैलाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा में हैं। अब उनकी चर्चा का कारण उनका बल्ला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुआ एक खास पल है। एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम की मुलाकात जब पीएम मोदी से हुई, तो वहां वैभव का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छा गया।
क्या हुआ पीएम मोदी के साथ? गुरुवार को पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले एथलीटों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि टीम इंडिया में 15-17 साल के कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इतनी कम उम्र में देश का गौरव बढ़ाया है।
पीएम की यह बात सुनते ही कैमरा उनकी तरफ मुड़ गया। प्रधानमंत्री की तारीफ सुनकर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहले तो मुस्कुराए और फिर शरमाते हुए नजर आए। उनका यह मासूम रिएक्शन देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।
उम्र सिर्फ एक संख्या है: पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती। कम उम्र में मिली शुरुआत खिलाड़ी को भविष्य में बड़ा एडवांटेज दिलाती है। उन्होंने जोर दिया कि टैलेंट की पहचान जितनी जल्दी हो, उतना बेहतर है। साथ ही उन्होंने खेलो इंडिया के जरिए भविष्य में हजारों खिलाड़ियों को बड़े अवसर मिलने का वादा किया।
गोल्ड मेडल का सफर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। हालांकि क्वार्टर फाइनल में बारिश ने खलल डाला, लेकिन बेहतर रैंकिंग के कारण टीम सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में श्रीलंका को करारी शिकस्त देने के बाद फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने कुल 2 पारियों में 53 रन बनाए। केवल पुरुष टीम ही नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी श्रीलंका को 147 रनों के विशाल अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीत देश का मान बढ़ाया।
🔴VAIBHAV SURYAVANSHI REACTION WHEN PM MODI PRAISED HIM 😅
— Sam (@cricsam02) October 15, 2026
- The entire Team India started teasing Vaibhav after PM Modi praised him. 😭 pic.twitter.com/qUj7jT8o5p
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का बड़ा कदम: पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए प्रताड़ना और जान से मारने के गंभीर आरोप
IND vs WI: बेंगलुरु में होगा फाइनल शोडाउन , क्या सीरीज जीतकर इतिहास रचेगी कैरेबियाई टीम?
कंधे पर तिरंगा, टेबल पर कोल्ड ड्रिंक और सामने पुलिस: अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस का नोटिस
‘सोनम को भी हो फांसी...’: मेरठ हत्याकांड के फैसले के बाद राजा रघुवंशी की मां की न्याय के लिए दहाड़
यमुना में मौत का तांडव: बुराड़ी में हजारों मछलियों के मरने से हड़कंप, आखिर पानी में क्या घुल रहा है?
सच क्या है बताता हूं... : सहर शेख के पिता के शिवसेना में जाने पर वारिस पठान का बड़ा खुलासा
रील के चक्कर में ठुक जाओगे : वैभव सूर्यवंशी का पैपराजी को अनोखा अंदाज हुआ वायरल
महाशय मसुरियादीन पासी: इतिहास के पन्नों में खोया वो नायक, जिसने अंग्रेजों के काले कानून को दी मात
नागपुर स्नातक चुनाव: 23 अक्टूबर को होगा महा-संग्राम, प्रशासन ने की सुरक्षा की पुख्ता तैयारी
दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च पर हाईवोल्टेज ड्रामा: कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू, अभिजीत दीपके को गिरफ्तारी का डर