दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत नोटिस थमाया है। शुक्रवार दोपहर पुलिस की एक टीम दीपके के ठिकाने पर पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
शांतिपूर्ण मुलाकात का वीडियो वायरल वायरल हो रहे वीडियो में अभिजीत दीपके सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं, जिनके कंधे पर तिरंगा लिपटा हुआ है। उनके सामने पुलिस अधिकारी बैठे हैं और टेबल पर कोल्ड ड्रिंक और कुछ दस्तावेज रखे हुए हैं। इस दौरान दीपके काफी सहज दिखाई दिए, उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बातें ध्यान से सुनीं और उन्हें कोल्ड ड्रिंक भी ऑफर की।
एनसीपी नेता के घर हुई कार्रवाई पुलिस की यह टीम रानी झांसी रोड स्थित उस आवास पर पहुंची, जहां दीपके ठहरे हुए हैं। यह घर एनसीपी-एससीपी के प्रवक्ता अनीश गवांडे का बताया जा रहा है। पुलिस ने उन्हें नोटिस तो दिया है, लेकिन इसमें किन निर्देशों का उल्लेख है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
गिरफ्तारी के विरोध में तिरंगा यात्रा दरअसल, सीजेपी कार्यकर्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को हाल ही में पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं। इन्ही गिरफ्तारियों के विरोध में दीपके ने शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है।
निगरानी के लगाए थे आरोप पुलिस के पहुंचने से पहले ही अभिजीत दीपके ने आशंका जताई थी कि उन पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने दावा किया था कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां उनका पीछा कर रही हैं और इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मचारी उनके घर की निगरानी कर रहे हैं। दीपके ने यह भी अंदेशा जताया था कि उन्हें सुबह ही हिरासत में लिया जा सकता है।
अब शाम के कार्यक्रम पर टिकी नजरें पुलिस की इस कानूनी कार्रवाई के बाद अब सबकी निगाहें शाम 5 बजे होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हैं। एक तरफ जहां पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग पर अड़ी है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की सक्रियता ने स्थिति को संवेदनशील बना दिया है। फिलहाल, कनॉट प्लेस में होने वाली प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच क्या रुख रहता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
DELHI:POLICE SERVE NOTICE TO CJP FOUNDER ABHIJEET DIPKE
— Smriti Sharmaa (@SmritiSharma_) October 16, 2026
Delhi Police arrive at the Rani Jhansi Road residence whereCJP founder Abhijeet Dipke is currently staying and serve him a notice prohibiting him from holding a rally.#Delhi #BreakingNews #Police #abhijeetdipke #cjp_पार्टी pic.twitter.com/p4REO33SER
हवा में पलटी, फिर सुरक्षित लैंडिंग: टेस्ला की उड़ने वाली रोडस्टर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
मीटिंग में महिला अधिकारी को ब्लडी शिट कहना आईएएस राजीव रंजन को पड़ा भारी, विवादों से पुराना नाता
क्या बेंगलुरु में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का निर्णायक मुकाबला? बारिश ने बढ़ाई BCCI की चिंता
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का टूटा सब्र: पति पर बेवफाई का आरोप, पुलिस केस के बाद अस्पताल में भर्ती
सहवाग के बेटे का कोहराम: आर्यवीर ने 19 चौके और 8 छक्कों से जड़ा तूफानी शतक
It s done bro : फडणवीस का प्रशांत भूषण पर जोरदार प्रहार, सत्ता परिवर्तन के दावे पर छिड़ी सियासी जंग
कनॉट प्लेस में तिरंगा रैली को लेकर हाई अलर्ट: दिल्ली पुलिस ने तैनात किया भारी सुरक्षा बल
कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च पर संग्राम: धारा 163 का पहरा, जानिए आपके अधिकार और प्रदर्शन का पूरा सच
विदेशी नागरिक को देश की राजनीति में दखल का हक नहीं: इमरान खान पर बरसे रजा मुराद
रामायण का भव्य ट्रेलर: रावण-जटायु का हवाई युद्ध और राम-परशुराम की टक्कर ने मचाया तहलका