नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा शुक्रवार को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित तिरंगा रैली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। सेंट्रल पार्क और पालिका बाजार के आसपास भारी पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
शांति व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद डीसीपी स्पेशल सेल नारा चैतन्य ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा, हम शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कोई ढील नहीं दी जाएगी। दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों को सलाह दी है कि वे कनॉट प्लेस की ओर जाने से बचें या अतिरिक्त समय लेकर चलें। सेंट्रल पार्क में भीड़ जुटने की संभावना के चलते यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की है।
बिना इजाजत प्रदर्शन पर सख्त नोटिस पुलिस ने CJP के अभिजीत दीपके को नोटिस जारी कर इस प्रदर्शन को अवैध करार दिया है। नोटिस में कहा गया है कि कनॉट प्लेस एक व्यस्त व्यावसायिक केंद्र है, जहाँ भीड़ जुटने से अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। पुलिस ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भारी आवाजाही का हवाला देते हुए सुरक्षा चिंताओं को प्रमुखता दी है।
कानून तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कनॉट प्लेस प्रदर्शन के लिए उपर्युक्त जगह नहीं है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत इलाके में निषेधाज्ञा लागू है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि रैली निकालने की कोशिश की गई या सरकारी नियमों का उल्लंघन हुआ, तो भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा का हवाला और पिछला रिकॉर्ड नोटिस में CJP के पिछले प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और संपत्ति के नुकसान का जिक्र करते हुए पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का भी हवाला दिया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी प्रदर्शन या जुलूस के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है, जिसके बिना किसी भी प्रकार के जमावड़े की अनुमति नहीं दी जाएगी।
🚨 TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 15, 2026
In view of a proposed gathering at Central Park, Connaught Place, New Delhi, on 16.10.2026, traffic movement on certain roads in and around Connaught Place is likely to be affected from 03:00 PM onwards.
Commuters are advised to plan their journeys… pic.twitter.com/o2Gfmd8DI5
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा एक्शन, जल्द होगी कामकाज की बारीकी से समीक्षा
तिरंगा मार्च से पहले घिरे अभिजीत दिपके, गिरफ्तारी की आहट के बीच बोले- मैं तैयार हूं
ब्रिटेन में भारतीय छात्रों को घेरकर दी धमकी: देश वापस जाओ , नस्लीय हेट क्राइम ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में फिर छिड़ा संग्राम: कनॉट प्लेस में लहरा दो तिरंगा मार्च को लेकर हाई अलर्ट, धारा 163 लागू
मोदी के खिलाफ खड़े ओवैसी ने एलन मस्क को लताड़ा: हमारा देश किसी गोरे के निर्देशों का मोहताज नहीं
वैशाली नाव हादसा: शिक्षक रौशन आनंद बने पीड़ितों के सहारा, ₹3.25 लाख की मदद के साथ सरकार पर साधा तीखा निशाना
कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च का ऐलान: दिल्ली पुलिस ने लागू की धारा 163, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
रिलायंस जियो का महा-IPO: क्या आकाश अंबानी की रणनीति से निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले?
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 2017 वर्ल्ड कप की यादें रहेंगी अमर