जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक गलियारों में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव कुमार राजीव रंजन पर एक मीटिंग के दौरान महिला अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है।
इस घटना के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों ने अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वायरल वीडियो एक वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) मीटिंग का है। इसमें आईएएस राजीव रंजन, गांदरबल में रोजगार विभाग की सहायक निदेशक बीनीश वानी से उनके काम के प्रदर्शन को लेकर सवाल कर रहे थे।
बहस के दौरान जब बीनीश वानी ने अपनी बात रखने की कोशिश की, तो रंजन ने उन्हें चुप रहने को कहा। बात तब बिगड़ गई जब रंजन ने वानी को ब्लडी शिट (Bloody Shit) कहा और धमकाते हुए कहा, मैं आपसे हमेशा इसी तरह बात कर सकता हूं। जवाब में बीनीश वानी ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें भाड़ में जाने को कहा।
इस अपमानजनक व्यवहार के बाद बीनीश वानी ने उच्च अधिकारियों के सामने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस तरह के बर्ताव को बर्दाश्त नहीं करेंगी।
मीटिंग में रंजन का लहजा बेहद आक्रामक था, जहां उन्होंने वानी के काम पर सवाल उठाते हुए उन्हें सस्पेंड करने तक की धमकी दे डाली।
यह पहली बार नहीं है जब आईएएस राजीव रंजन विवादों में घिरे हैं। इससे पहले वे 2018 में जम्मू-कश्मीर में अवैध हथियार लाइसेंस जारी करने के मामले में सीबीआई की सुर्खियों में आए थे।
इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और जम्मू-कश्मीर सरकार ने उस समय उन्हें सस्पेंड कर दिया था। हालांकि, फरवरी 2021 में एक समीक्षा समिति की सिफारिशों के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया था।
बिहार के रहने वाले राजीव रंजन 2010 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने हजारीबाग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
1 जनवरी 2024 से वे जम्मू-कश्मीर में श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वे विशेष सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। अब इस नए विवाद ने उनके करियर और प्रशासनिक आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*‘You are bloody shit, I can always talk to you like this’ - Rajeev Ranjan IAS officer abusing & threatening a lady KAS officer.
— Iltija Mufti (@IltijaMufti_) October 15, 2026
How dare you use such derogatory demeaning language? Take your god complex & dirty slurs elsewhere. We won’t tolerate this in Kashmir.
Since 2019 KAS… pic.twitter.com/2UM0VZWmlW
विरोधियों पर बरसे तेज प्रताप यादव: कहा- जलने वाले जलते रहें, मैं अपने लक्ष्य पर अडिग
रील के चक्कर में ठुक जाओगे... : एयरपोर्ट पर पैपराजी पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल
तिरंगा मार्च से पहले घिरे अभिजीत दिपके, गिरफ्तारी की आहट के बीच बोले- मैं तैयार हूं
वर्चुअल मीटिंग में बदजुबानी: सीनियर IAS ने महिला अधिकारी को कहा स्टुपिड , वीडियो हुआ वायरल
यमन का राष्ट्रपति भवन दहला: हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में 5 की मौत, सरकार ने किया बड़ा पलटवार
ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर बनकर पढ़ाई का खर्च निकाल रहे लॉ स्टूडेंट, 6 घंटे की कमाई जान चौंक जाएंगे आप
बिग बॉस 20: पैदा होते ही चलने वाले थे काजी तौकीर? नासा को दी खुद पर रिसर्च करने की सलाह
हवा में पलटी, फिर सुरक्षित लैंडिंग: टेस्ला की उड़ने वाली रोडस्टर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
यश बॉस से सीखूंगा कन्नड़ , रामायण ट्रेलर लॉन्च में रणबीर कपूर का दिल जीतने वाला अंदाज
मैं तुम्हारा बॉस हूं... : मीटिंग में महिला अधिकारी पर भड़के IAS राजीव रंजन, सस्पेंड करने की धमकी दी