भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। महज 15 साल की उम्र में शानदार ख्याति बटोर चुके वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वे नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं।
एयरपोर्ट पर दिखा युवा स्टार का गुस्सा घटना दिल्ली एयरपोर्ट की है। काले रंग की हुडी पहने वैभव सूर्यवंशी जब बाहर निकल रहे थे, तो वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान वैभव को चिढ़ते हुए यह कहते सुना गया, रील के चक्कर में ठुक जाओगे आप। वीडियो में उनके साथ अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई भी नजर आ रहे हैं, लेकिन फैंस का पूरा ध्यान वैभव के इस तेवर पर टिका है।
बेंच पर बैठने का मलाल? वैभव को भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है, लेकिन अब तक उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती चार मैचों में वह पूरी तरह बेंच पर ही नजर आए हैं। 17 अक्टूबर को होने वाले आखिरी टी-20 में भी उनके खेलने की संभावना बेहद कम है।
गंभीर की नो रिस्क पॉलिसी और वैभव का भविष्य हेड कोच गौतम गंभीर पहले ही साफ कर चुके हैं कि मौजूदा खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। संजू सैमसन और अन्य अनुभवी खिलाड़ियों की फॉर्म के कारण वैभव को अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वेस्टइंडीज सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी वैभव टीम का हिस्सा हैं, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या उन्हें वहां प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी?
आंकड़ों में छुपी प्रतिभा भले ही मौजूदा सीरीज में उन्हें मौका न मिला हो, लेकिन वैभव का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है। उन्होंने अब तक खेले 8 टी-20 मैचों में 186.32 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनके बल्ले से निकले 18 छक्के उनकी आक्रामक क्षमता का सबूत हैं। फिलहाल, फैंस को इंतजार है कि यह युवा खिलाड़ी कब मैदान पर अपने बल्ले से अपने गुस्से का जवाब देगा।
Nowadays, even 15-year-olds have started throwing attitude at photographers.
— Brutal Truth (@sarkarstix) October 15, 2026
Vaibhav Sooryavanshi, who is being reduced to a water boy under Gautam Gambhir, was recently spotted at an airport telling a paparazzo, “Reel ke chakkar mein thuk jaoge aap.”
But the bigger question… pic.twitter.com/4rVBjAGkNq
बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण के चलते चल रहा इलाज
युद्ध नहीं, महज एक क्रिकेट मैच की बात थी : पाकिस्तान पर दिए बयान के बाद घिरे मदन राठौड़ ने दी सफाई
सहवाग के बेटे का कोहराम: आर्यवीर ने 19 चौके और 8 छक्कों से जड़ा तूफानी शतक
वामिका गब्बी की ब्लॉकबस्टर फिल्म डीसी अब हिंदी में उपलब्ध, जानें कहाँ देखें
देश जल रहा, रक्षा मंत्री सुलझा रहे AI पहेली : ख्वाजा आसिफ की सोशल मीडिया पर फजीहत
क्या आज गिरफ्तार होंगे अभिजीत दिपके? दिल्ली में बढ़ी हलचल, CJP संस्थापक ने किया बड़ा दावा
शिवा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा के खुलासे और मां के गंभीर आरोप , आखिर उस रात क्या हुआ था?
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: 17 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का आदेश
मदन राठौड़ का यू-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर मचा सियासी घमासान
ट्रेन में कॉकरोच थे, इसलिए उतर गया : उद्धव का साथ छोड़ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे