नई दिल्ली: सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक सनसनीखेज दावा करके दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है। दिपके ने आशंका जताई है कि दिल्ली पुलिस उन्हें किसी भी वक्त हिरासत में ले सकती है। उन्होंने इस स्थिति को आपातकाल जैसा करार दिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जताई गिरफ्तारी की आशंका देर रात झंडेवालान में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिजीत दिपके ने कहा, आज रात या कल सुबह तक दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है। आईबी के अधिकारी लगातार मुझ पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर तिरंगा फहराने के लिए जेल जाना पड़े, तो वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
प्रदर्शन को लेकर तनातनी दिपके ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को जब प्रदर्शन का आह्वान किया गया था, तो दिल्ली में बसें, मेट्रो, इंटरनेट और रेल सेवाएं तक बंद कर दी गई थीं और भारी बैरिकेडिंग की गई थी।
सेंट्रल पार्क को किया गया बंद CJP संस्थापक ने आगे कहा कि जब उन्होंने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की घोषणा की, तो प्रशासन ने सेंट्रल पार्क को ही बंद कर दिया। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार बताया है।
सरकार पर बोला हमला अभिजीत दिपके ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उनका कहना है कि एक नागरिक के रूप में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना और तिरंगा फहराना उनका अधिकार है, लेकिन सरकार उन्हें डराने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस मामले पर दिल्ली पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
खबर अपडेट की जा रही है...
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference at Jhandewalan, CJP founder Abhijeet Dipke says, ... Tonight or tomorrow morning, the Delhi Police people can pick me up. If one has to go to jail for waving the tricolour in this country, then we are ready for it... We had earlier… pic.twitter.com/mXGnZqHFZl
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
बांग्लादेश जैसे हालात की चाहत , राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला
रील के चक्कर में ठुक जाओगे : वैभव सूर्यवंशी का पैपराजी को अनोखा अंदाज हुआ वायरल
राजस्थान BJP चीफ का विवादित बयान: बोले- अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे
सफेद स्कॉर्पियो मेरा पीछा कर रही : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का सनसनीखेज दावा
गंदी नाली के कीड़े : तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर तल्ख प्रहार, विवादों के बीच दिया दो टूक जवाब
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 2017 वर्ल्ड कप की यादें रहेंगी अमर
खैबर पख्तूनख्वा में लागू हुआ गवर्नर राज, इमरान खान की पार्टी की सत्ता छीनी
कर्ज के संकट के बीच पाकिस्तान को बड़ी कामयाबी, 73 साल बाद संभालेगा IMF-विश्व बैंक बोर्ड की कमान
लंदन की सड़कों पर बेसुध मिलीं UAE शाही परिवार की महिला, कोर्ट ने सुनाई सजा
रील के चक्कर में ठुक जाओगे... : एयरपोर्ट पर पैपराजी पर भड़के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी