मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा के बाद देश भर में न्याय की नई बहस छिड़ गई है। इस फैसले ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के पीड़ितों में एक नई उम्मीद जगाई है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने अब अपने बेटे के कातिलों के लिए भी उसी सख्त सजा की मांग की है।
मुस्कान जैसा हो सोनम का हश्र राजा रघुवंशी की मां, उमा रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि जिस तरह मेरठ केस में दोषियों मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा दी गई है, ठीक वैसा ही न्याय उनके बेटे के मामले में भी होना चाहिए। उन्होंने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके साथियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग की है।
तभी मिलेगी मेरे बेटे की आत्मा को शांति उमा रघुवंशी का दर्द छलकते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे का कोई दोष नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इस हत्या को अंजाम दिया है। मां का मानना है कि जब तक सभी दोषियों को फांसी नहीं दी जाती, उन्हें मानसिक शांति नहीं मिलेगी।
अपराधियों के हौसले पस्त करना जरूरी पीड़ित मां ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर राजा के कातिलों को फांसी नहीं हुई, तो अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे। उन्हें कड़ी सजा मिलना जरूरी है ताकि समाज में एक ऐसा उदाहरण पेश किया जा सके कि किसी की जान लेना आसान काम नहीं है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस मामले में भी त्वरित और कठोर निर्णय सुनिश्चित किया जाए।
मेरठ केस: फांसी की सजा से दहले दोषी बता दें कि मेरठ की अदालत ने नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई है। सजा का ऐलान होते ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर मौजूद दोनों दोषी फफक-फफक कर रो पड़े। जेल प्रशासन के अनुसार, फैसले के बाद से अब तक दोनों ने खाना-पीना छोड़ दिया है और उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब उन्हें क्रमशः कैदी नंबर 395 और 396 के रूप में रखा गया है।
*#WATCH इंदौर (मध्य प्रदेश): राजा रघुवंशी की माँ उमा रघुवंशी ने मेरठ ब्लू ड्रम मर्डर केस में मौत की सज़ा के बाद सोनम रघुवंशी और सह-आरोपी के लिए मौत की सज़ा की मांग की। (15.10)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2026
उन्होंने कहा जैसे मेरठ ब्लू ड्रम मर्डर केस में मुस्कान और उसके साथी को फांसी की सजा सुनाई गई है वैसे… pic.twitter.com/smz2ZhyyLZ
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का टूटा सब्र: पति पर बेवफाई का आरोप, पुलिस केस के बाद अस्पताल में भर्ती
युद्ध नहीं, महज एक क्रिकेट मैच की बात थी : पाकिस्तान पर दिए बयान के बाद घिरे मदन राठौड़ ने दी सफाई
Tesla की उड़ने वाली कार का जलवा: 0.81 सेकंड में 100 की रफ्तार और हवा में करतब
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को बताया बब्बर शेर , वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन तेज करने का दिया मंत्र
कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क दो दिनों के लिए सील, प्रदर्शन पर पुलिस की सख्त चेतावनी
अब आसमान में उड़ेंगी Tesla की कारें! क्या सच में आ गया Flying Car का दौर?
आधी रात के बाद दिल्ली में हलचल: क्या हिरासत में लिए जाएंगे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके?
SIR विवाद: विपक्ष के आरोपों का फैक्ट चेक करेगी बीजेपी, तैयार हुआ मेगा प्लान
75 की उम्र में फिर धड़का दिल: 30 साल की ब्लॉगर संग शादी रचाएंगे रामसुगर
दिल्ली में आज ट्रैफिक का ट्रिपल संकट : कनॉट प्लेस के पास 21 रास्तों पर भारी डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये लिस्ट