दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित एक खास बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस हाई-टी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बब्बर शेर हैं कार्यकर्ता राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बब्बर शेर करार दिया। उन्होंने कथित वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शनों के रचनात्मक और अनोखे तरीकों की खुलकर तारीफ की। राहुल ने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने मृत लोगों के गेटअप में या शव बनकर विरोध दर्ज कराया, उसने जनता के बीच महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाया है।
सेवादल की अनुशासनप्रियता की प्रशंसा बैठक में राहुल गांधी ने सेवादल की सफाई व्यवस्था और अनुशासन की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान खाने-पीने की व्यवस्था करना जितना महत्वपूर्ण है, उतनी ही जिम्मेदारी सफाई की भी है। उन्होंने इस काम के लिए सेवादल की पीठ थपथपाई और आगे भी इसी तरह काम जारी रखने का निर्देश दिया।
ED और CBI के डर से छोड़ी पार्टी बैठक में दलबदल का मुद्दा भी उठा। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि जो नेता पार्टी छोड़कर गए, वे विचारधारा के कारण नहीं, बल्कि ED और CBI के डर से गए हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी से जुड़ी एक पुरानी सीख साझा करते हुए कहा कि हर मिलने वाला व्यक्ति दोस्त नहीं होता, जिसे वे अपने राजनीतिक जीवन में समझते हैं।
दमन के बाद भी हौसले बुलंद हालिया विरोध प्रदर्शनों में पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज का सामना करने वाले कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी ने विशेष मुलाकात की। बैठक में यूथ कांग्रेस के 27, NSUI के 25 और सेवादल के 15 प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था। राहुल ने प्रभावित कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए भरोसा दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
आंदोलन जारी रखने का आह्वान अंत में, कांग्रेस नेतृत्व ने युवाओं और छात्रों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे कथित वोट चोरी और संवैधानिक अधिकारों के हनन के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद रखें। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा सीधे संवाद से कार्यकर्ताओं में नया जोश है और आने वाले दिनों में यह आंदोलन और अधिक आक्रामक रूप लेगा।
Congress President Shri @kharge, LoP Shri @Rahulgandhi, Congress General Secretary (Org.) Shri @kcvenugopalmp and Congress General Secretary Smt. @priyankagandhi ji interacted with NSUI, IYC and Seva Dal leaders.
— Congress (@INCIndia) October 15, 2026
📍 Indira Bhawan, New Delhi pic.twitter.com/r5qWTbGIIy
कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क दो दिनों के लिए सील, प्रदर्शन पर पुलिस की सख्त चेतावनी
नक्सलवाद का अंत बस शुरुआत: अब बस्तर के जख्म भरेंगे और मिटाएंगे हिंसा के निशान
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का जोरदार विरोध, जनता बोली- आपसे कुछ नहीं हो रहा तो इस्तीफा दीजिए
सेवा, समर्पण और सुशासन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर
क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी कांग्रेस में घर वापसी ? सचिन पायलट के बयान से मची हलचल
कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च: दिल्ली पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को मिली अनुमति
भदोही: तीसरी कक्षा की मासूम छात्रा से शिक्षक की बर्बरता, बाल खींचे और दी गालियां
राहुल गांधी के शिव तांडव वाले बयान पर संबित पात्रा का जोरदार पलटवार, कहा- यह देशद्रोहियों का रोमांस है
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका: आयोग ने 17 राज्यों में शुरू किया स्पेशल समरी रिवीजन, जानें कैसे करें अप्लाई
काशी में महायज्ञ के दौरान मंत्रोच्चार करते हुए पंडित जी ने त्यागे प्राण, वीडियो देख हर कोई दंग