नई दिल्ली: बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी कार्यकर्ताओं पर तीखा हमला बोला। पात्रा ने राहुल गांधी के उस बयान को बेहद आपत्तिजनक बताया, जिसमें उन्होंने सरकार विरोधी प्रदर्शनों को भगवान शिव का तांडव कहा था।
शिव के तांडव बनाम देशद्रोहियों का रोमांस राहुल गांधी ने प्रदर्शनों के संदर्भ में कहा था कि यह शिव का नृत्य है और इसमें कोई पूर्व योजना नहीं है। इस पर पलटवार करते हुए संबित पात्रा ने कहा, मैंने आज तक कभी इस संदर्भ में शिव के नृत्य की बात नहीं सुनी। यह शिव का तांडव नहीं है, बल्कि यह देशद्रोहियों और पाकिस्तान के बीच का रोमांस है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश यह सब देख रहा है और जनता इसका करारा जवाब देगी।
प्रशांत भूषण के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर बिफरी बीजेपी पात्रा ने वकील प्रशांत भूषण के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने आंदोलनों का उद्देश्य सत्ता परिवर्तन बताया था। बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष का असली मुखौटा अब उतर चुका है। उन्होंने कहा, विपक्ष का SIR या छात्रों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है। उनका एकमात्र लक्ष्य बिना जनादेश के सत्ता हासिल करना है।
लोकतंत्र की मर्यादा और विपक्ष को नसीहत संबित पात्रा ने स्पष्ट किया कि भारत में सरकार बदलने का एकमात्र संवैधानिक तरीका चुनाव है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, जो लोग सत्ता पलटने की बात कर रहे हैं, वे पहले अपने दल के नेता को तो बदल लें। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर अराजकता फैलाने और विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का भी आरोप लगाया।
नेहा बोरा और बांग्लादेश कनेक्शन पर घेराबंदी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने छात्र कार्यकर्ता नेहा बोरा के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अपने आंदोलन को बांग्लादेश से जोड़ा था। पात्रा ने तल्ख लहजे में कहा, यह आंदोलन जंतर-मंतर पर शुरू हुआ है और यहीं समाप्त होगा। प्रदर्शनकारी यह न भूलें कि भारत हजारों साल पुरानी सभ्यता वाला देश है। विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।
VIDEO | BJP MP Sambit Patra says, Rahul Gandhi said a few days ago that all this (protest) was the ‘dance of Shiva’. I have never heard the term ‘dance of Shiva’ used in this context before...But I want to tell Rahul ji that this is not the dance of Shiva; it is traitors… pic.twitter.com/5tVAcT2T1G
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
अब आसमान में उड़ेंगी Tesla की कारें! क्या सच में आ गया Flying Car का दौर?
जलगांव सड़क हादसा: ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
हवा में पलटी मारती टेस्ला: एलन मस्क की नई रोडस्टर का हैरान कर देने वाला स्टंट
तिरंगे का अपमान पड़ा सकता है भारी: दिल्ली पुलिस ने जारी की नियमों की गाइडलाइन, जानें क्या है कानून
यमुना में मौत का तांडव: बुराड़ी में हजारों मछलियों के मरने से हड़कंप, आखिर पानी में क्या घुल रहा है?
यहूदियों को गोली मारना चाहता हूं : हमास लीडर के 10 वर्षीय बेटे की चिट्ठी ने खोली नफरत की पोल
सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर: एअर इंडिया ने 20 अक्टूबर तक सभी उड़ानें रद्द कीं
यमुना बनी मौत का कुआं : बुराड़ी में मरीं हजारों मछलियां, जहरीले पानी ने बढ़ाई चिंता
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का टूटा सब्र: पति पर बेवफाई का आरोप, पुलिस केस के बाद अस्पताल में भर्ती
सोशल मीडिया पर वायरल मुस्लिम ड्राइवर का वीडियो: क्या ममता-कांग्रेस को घेरेगी सियासी जंग?