इजरायली सेना (IDF) ने एक अत्यंत चौंकाने वाला दस्तावेज सार्वजनिक किया है। यह हमास के पूर्व प्रमुख याह्या सिनवार के 10 वर्षीय बेटे इब्राहिम द्वारा लिखी गई एक चिट्ठी है, जिससे पता चलता है कि किस तरह गाजा की नई पीढ़ी के मन में हिंसा और नफरत का जहर घोला जा रहा है।
चिट्ठी में क्या लिखा है? साल 2024 में गाजा में सैन्य अभियान के दौरान बरामद हुई इस चिट्ठी में मासूमियत और कट्टरपंथ का खतरनाक मिश्रण देखने को मिलता है। इब्राहिम ने अपने पिता के प्रति लगाव जताते हुए लिखा कि वह उनके लौटने का इंतजार कर रहा है। लेकिन इसी के साथ उसने अपनी हिंसक इच्छाओं का भी खुलासा किया है।
बच्चे ने लिखा है कि वह अपने हाथ में कलाश्निकोव (AK-47) राइफल पकड़ना चाहता है और यहूदियों पर गोलियां दागने का सपना देखता है। उसने यह भी बताया कि वह अपने खाली समय में कागज और गत्ते से खिलौने नहीं, बल्कि बंदूकें, टैंक और कलाश्निकोव बना रहा है।
चित्रों में दिखाई गई बर्बादी चिट्ठी के साथ कुछ रेखाचित्र (Drawings) भी मिले हैं, जिन्हें इब्राहिम ने ही बनाया था। इन चित्रों में गाजा और इजरायल की सीमा पर टैंक तैनात दिखाए गए हैं। इतना ही नहीं, तस्वीरों में मिसाइलें इजरायल की ओर दागते हुए प्रदर्शित की गई हैं, जो एक बच्चे के मानसिक स्तर पर युद्ध के गहरा असर को दर्शाती हैं।
आईडीएफ का दावा: नई पीढ़ी को बर्बाद कर रही विचारधारा इजरायली सेना ने इस सामग्री को जारी करते हुए कहा कि यह हमास की उस विचारधारा का प्रमाण है, जो मासूम बच्चों के भविष्य को नफरत की भेंट चढ़ा रही है। सेना के अनुसार, सिनवार के बेटे के दिमाग में इतनी कम उम्र में जो जहर भरा गया है, वह हमास की कार्यशैली का काला सच बयां करता है।
सिनवार और हमास का अंत याह्या सिनवार, जिसे 7 अक्टूबर 2023 के आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता था, को इजरायली बलों ने अक्टूबर 2024 में एक विशेष ऑपरेशन के दौरान मार गिराया था। सिनवार के खात्मे के करीब दो साल बाद सामने आई यह चिट्ठी इस बात का सबूत है कि कैसे हमास के शीर्ष नेतृत्व ने अपने ही परिवारों और बच्चों को हिंसा की आग में झोंक दिया था।
यह दस्तावेज अब दुनिया के सामने एक गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है कि जिस मासूमियत को खेल-कूद में होना चाहिए था, उसे नफरत के सांचे में ढालने के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है?
‼️ EXPOSED: A LETTER WRITTEN BY YAHYA SINWAR’S 10 YEAR OLD SON
— Israel Defense Forces (@IDF) October 15, 2026
“I want to hold a Kalashnikov and shoot Jews.”
In a letter to his father, Ibrahim wrote that he makes “guns, tanks, and Kalashnikovs out of paper and cardboard” in his spare time and expressed his desire to shoot… pic.twitter.com/hktia46HY9
कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू, सेंट्रल पार्क सील: तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस सख्त
क्या ईशान किशन का पत्ता कटेगा? न्यूजीलैंड दौरे से पहले यशस्वी जायसवाल की एंट्री पक्की
नो मोर डिले: कानूनी फंदे में फंसे Yo Yo Honey Singh, साइबर सेल का सख्त रुख! आज ही होना होगा पेश
SIR विवाद: विपक्ष के आरोपों का फैक्ट चेक करेगी बीजेपी, तैयार हुआ मेगा प्लान
शिवा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा के खुलासे और मां के गंभीर आरोप , आखिर उस रात क्या हुआ था?
क्या बेंगलुरु में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का निर्णायक मुकाबला? बारिश ने बढ़ाई BCCI की चिंता
संविधान को जेब में रखकर अराजकता फैला रहे राहुल: राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला
सहवाग के बेटे का कोहराम: आर्यवीर ने 19 चौके और 8 छक्कों से जड़ा तूफानी शतक
तिरंगे का अपमान पड़ा सकता है भारी: दिल्ली पुलिस ने जारी की नियमों की गाइडलाइन, जानें क्या है कानून
प्रहार मूवी रिव्यू: क्या उज्ज्वल निकम की बायोपिक के तौर पर राजकुमार राव की फिल्म खरी उतर पाई?