देश भर में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी ने बड़ा कदम उठाया है। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी और मतदाता सूची में धांधली के आरोपों का जवाब देने के लिए बीजेपी ने एक मेगा प्लान तैयार किया गया है।
सांसदों और विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी बीजेपी इस अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने की तैयारी में है। पार्टी अपने सभी सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में सक्रिय करेगी। ये नेता बूथ स्तर तक जाकर जनता को SIR से जुड़ी पूरी प्रक्रिया और तथ्यों की जानकारी देंगे ताकि विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर किया जा सके।
24 पन्नों की मास्टर फैक्टशीट तैयार पार्टी ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए 24 पन्नों का एक विस्तृत डॉकेट (फैक्टशीट) तैयार किया है। इसमें 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने, फॉर्म-6 में बदलाव और ECINET से जुड़े उन सभी सवालों के तथ्यपूर्ण जवाब शामिल हैं, जो जनता के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
कांग्रेस के अतीत को भी उठाएगी बीजेपी सिर्फ बचाव ही नहीं, बीजेपी इस अभियान के जरिए सीधे हमले की रणनीति पर भी काम करेगी। पार्टी जनसंपर्क और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस के शासनकाल में चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग के मामलों को जनता के सामने रखेगी। इसका मकसद कांग्रेस की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करना है।
सोशल मीडिया और जन जागरण का साथ जमीनी स्तर के अलावा बीजेपी सोशल मीडिया का भी भरपूर उपयोग करेगी। इसके साथ ही, असम जैसे राज्यों में जन जागरण जुलूस की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी बड़े स्तर पर प्रदर्शन और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अलग-अलग शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष के आरोपों की पोल खोलेंगे।
विपक्ष का है जबरदस्त विरोध गौरतलब है कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्षी गठबंधन चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर लगातार हमलावर है। विपक्ष का आरोप है कि SIR के जरिए चुनिंदा वोटरों के नाम हटाकर बीजेपी को फायदा पहुंचाया जा रहा है। अब देखना यह है कि बीजेपी का यह फैक्ट आधारित अभियान जनता के बीच कितना असर छोड़ पाता है।
#WATCH | Tezpur, Assam: BJP carried out Jan Jagaran Procession in Tezpur against the Congress party and the INDIA bloc
— ANI (@ANI) October 15, 2026
According to the Assam State BJP, the statewide campaign aims to mobilise public opinion against what it describes as the Congress s attempts to create… pic.twitter.com/O22WivwJH0
दिल्ली में फिर छिड़ा संग्राम: कनॉट प्लेस में लहरा दो तिरंगा मार्च को लेकर हाई अलर्ट, धारा 163 लागू
दिल्ली में हाई अलर्ट: तिरंगा मार्च के लिए सेंट्रल पार्क सील, 25 हजार जवान तैनात और धारा 163 लागू
नो मोर डिले: कानूनी फंदे में फंसे Yo Yo Honey Singh, साइबर सेल का सख्त रुख! आज ही होना होगा पेश
सत्ता बदलने का इरादा कोई गुनाह नहीं : नेहा बोरा के बचाव में उतरे पवन खेड़ा, भाजपा पर साधा निशाना
रामायण का भव्य ट्रेलर: रावण-जटायु का हवाई युद्ध और राम-परशुराम की टक्कर ने मचाया तहलका
सड़क नहीं, अब आसमान नापेगी टेस्ला: हवा में पलटी मारने वाली Roadster का धाकड़ डेमो!
अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध पर मदन राठौड़ का विवादित बयान: कहा- भारत खड़ा होगा पाकिस्तान के साथ , सियासी गलियारों में मचा बवाल
नई दिल्ली स्टेशन पर बड़ा बदलाव: सफर से पहले जरूर चेक कर लें अपनी ट्रेन का नया प्लेटफॉर्म
रील के चक्कर में ठुक जाओगे! : एयरपोर्ट पर पैपराजी पर भड़के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी
बिग बॉस 20: स्काउट ओपी बने नए कैप्टन, यंग डीएसए की दोस्ती ने पलटी बाजी