नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आज 16 अक्टूबर को बुलाए गए लहरा दो तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और अन्य मांगों को लेकर CJP ने आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में जुटान की अपील की है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने सुरक्षा कारणों से कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को आज और कल (17 अक्टूबर) के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। इस दौरान पार्क में आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पूरे इलाके में BNSS की धारा 163 लागू कर दी गई है। डीसीपी नेहा यादव ने बताया कि मात्र 11 लोगों को ही तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति दी जा सकती है, वह भी सख्त शर्तों के साथ। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। कनॉट प्लेस और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांति बनाए रखने के लिए दिल्ली में आज 25,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है, साथ ही पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए नए CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 21 प्रमुख सड़कों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 3 बजे से संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, जनपथ, बाराखंभा रोड और टॉलस्टॉय मार्ग समेत कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले रूट प्लान कर लें और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
CJP के इस मार्च को रोकने के लिए एक स्ट्रीट वेंडर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें त्योहारी सीजन में कारोबार प्रभावित होने की चिंता जताई गई थी। हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को आश्वासन दिया है कि मार्च के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी।
#WATCH | Delhi: CJP Founder Abhijeet Dipke has called for a ‘Lehra Do Tiranga’ protest at Connaught Place’s Central Park today.
— ANI (@ANI) October 16, 2026
Security forces have been deployed in and around the area to maintain law and order.
(Morning Visuals from CP) pic.twitter.com/PgxHEQK6pi
मुंबई: 10 साल की बच्ची ने 18 महीने के मासूम को छठी मंजिल से फेंका, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
सुबह 4:30 बजे दबोचे गए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर मचा सियासी बवाल
नीतीश के लिए 9 मर्डर किए : अनंत सिंह का सनसनीखेज दावा, बिहार की राजनीति में भूचाल
एकता कपूर का ऑफर ठुकराने के आरोपों पर छलका काजी तौकीर का दर्द, बताया बिग बॉस में सच
WTC फाइनल की राह: न्यूजीलैंड का दौरा टीम इंडिया के लिए अग्निपरीक्षा , जानिए पूरा समीकरण
यमुना में मौत का तांडव: बुराड़ी में हजारों मछलियों के मरने से हड़कंप, आखिर पानी में क्या घुल रहा है?
मदन राठौड़ का यू-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर मचा सियासी घमासान
बांग्लादेश जैसे हालात की चाहत , राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला
19 चौके और 8 छक्के: पिता वीरेंद्र सहवाग की राह पर चल निकले आर्यवीर, ठोके तूफानी 173 रन
आमिर खान के भांजे इमरान खान को देश छोड़ने का फरमान: क्या OCI कार्ड धारक के पास कानूनी विकल्प हैं?