दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार देर रात एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के जवान उनके पीछे पड़े हैं और उन्हें कभी भी हिरासत में लिया जा सकता है।
अभिजीत दिपके का गंभीर आरोप झंडेवालान में बुलाई गई एक आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिपके ने कहा कि वे जिस घर में रुके हुए हैं, उसे सुरक्षा एजेंसियों ने चारों तरफ से घेर लिया है। उन्होंने दावा किया कि सादी वर्दी में पुलिसकर्मी और आईबी के अधिकारी गलियों में घूम रहे हैं और आने-जाने वाले हर शख्स पर नजर रख रहे हैं।
बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कर रही हैं पीछा दिपके ने बताया कि जैसे ही वह घर से बाहर निकलते हैं, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां उनका पीछा करने लगती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा एजेंसियां उनके ठिकाने पर तैनात वॉचमैन से लगातार उनके बारे में अपडेट ले रही हैं।
तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने को तैयार इन धमकियों के बावजूद, दिपके अपने स्टैंड पर कायम हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि पार्टी शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा मार्च जरूर निकालेगी। दिपके ने कहा, अगर इस देश में तिरंगा फहराने के लिए जेल जाना पड़े, तो हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
प्रशासन की पाबंदियां और तनाव अभिजीत दिपके ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि मार्च को रोकने के लिए साजिश रची जा रही है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने पहले ही घोषणा कर दी है कि सुरक्षा कारणों से सेंट्रल पार्क शुक्रवार और शनिवार को आम जनता के लिए बंद रहेगा।
पुलिस की कड़ी निगरानी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी इस प्रस्तावित मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों को संभावित ट्रैफिक जाम के प्रति सचेत करते हुए एडवाइजरी जारी की है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन दिपके को अनुमति देता है या मार्च से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है।
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference at Jhandewalan, CJP founder Abhijeet Dipke says, ... Tonight or tomorrow morning, the Delhi Police people can pick me up. If one has to go to jail for waving the tricolour in this country, then we are ready for it... We had earlier… pic.twitter.com/mXGnZqHFZl
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
राजनाथ सिंह का तीखा हमला: इंडिया गठबंधन देश में आग लगाने की साजिश कर रहा है
अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध पर मदन राठौड़ का विवादित बयान: कहा- भारत खड़ा होगा पाकिस्तान के साथ , सियासी गलियारों में मचा बवाल
Ranabaali Review: विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री सुपरहिट, लेकिन कहानी और कमजोर सेकंड हाफ ने किया निराश
इंडोनेशिया में बेकाबू आग: क्या ड्राई आइस से छंटेगा जहरीला धुआं? जानें पूरी हकीकत
कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू, सेंट्रल पार्क सील: तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस सख्त
सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर: एअर इंडिया ने 20 अक्टूबर तक सभी उड़ानें रद्द कीं
LIC का बड़ा धमाका: पेंशन, हेल्थ और कैंसर सुरक्षा के लिए लॉन्च किए 3 धाकड़ प्लान
मैं तुम्हारा बॉस हूं... : मीटिंग में महिला अधिकारी पर भड़के IAS राजीव रंजन, सस्पेंड करने की धमकी दी
पोस्टमार्टम विभाग बना पार्टी अड्डा : YCM अस्पताल में शराब और चकने के साथ सोए मिले अधिकारी
प्रहार मूवी रिव्यू: क्या उज्ज्वल निकम की बायोपिक के तौर पर राजकुमार राव की फिल्म खरी उतर पाई?