दिल्ली में आज शाम प्रस्तावित लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले तनाव की स्थिति बनी हुई है। CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के झंडेवालान स्थित आवास पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस पहुंची और उन्हें मार्च न निकालने का औपचारिक नोटिस थमाया।
क्या है पुलिस का रुख? पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू है। साथ ही, प्रस्तावित मार्च के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) से कोई अनुमति नहीं ली गई है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना अनुमति भीड़ जुटाना कानून का उल्लंघन माना जाएगा और इसके परिणाम स्वरूप कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तिरंगा लहराना क्या अपराध है? नोटिस मिलने के दौरान अभिजीत दीपके हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए नजर आए। उन्होंने पुलिस से सवाल किया कि क्या तिरंगा लहराना कोई अपराध है? उन्होंने तर्क दिया कि वे किसी प्रदर्शन का आयोजन नहीं कर रहे, बल्कि केवल तिरंगा लहराना चाहते हैं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें फ्लैग कोड के प्रावधानों और बिना अनुमति इकट्ठा होने से संबंधित प्रतिबंधों की जानकारी दी।
भारी सुरक्षा घेरे में दिल्ली इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के हजारों जवानों को तैनात किया गया है। NDMC ने 16 और 17 अक्टूबर के लिए सेंट्रल पार्क को आम जनता के लिए बंद कर दिया है। प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरी तरह चौकस है।
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी का विरोध CJP का यह कदम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और आशुतोष रांका व सौरव दास की न्यायिक हिरासत के विरोध में उठाया गया है। दीपके ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका भी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध से नहीं, बल्कि सरकार द्वारा शहर को युद्धक्षेत्र में बदलने से नुकसान होता है।
हिरासत की आशंका अभिजीत दीपके ने गुरुवार रात ही अपनी संभावित गिरफ्तारी का संकेत दिया था। फिलहाल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। देखना यह होगा कि शाम 5 बजे के प्रस्तावित मार्च के दौरान स्थिति क्या रुख लेती है।
#WATCH | Delhi Police personnel arrive at the residence of NCP-SCP spokesperson Anish Gawande, where CJP Founder Abhijeet Dipke is staying.
— ANI (@ANI) October 16, 2026
Abhijeet Dipke has called for a ‘Lehra Do Tiranga’ protest at Connaught Place’s Central Park today. pic.twitter.com/kCdkGpUDJU
नीतीश के लिए 9 मर्डर किए : अनंत सिंह का सनसनीखेज दावा, बिहार की राजनीति में भूचाल
शिकागो का बालाजी मंदिर बना टारगेट: 19 साल के युवक की खौफनाक साजिश नाकाम, सांसद राजा कृष्णमूर्ति थे मौके पर मौजूद
टोल वसूली करने वाले को ट्रक ड्राइवर ने सिखाया सबक, वीडियो देख लोग बोले- बिल्कुल सही किया
यूपी में मौसम का यू-टर्न: 17 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
देश जल रहा, रक्षा मंत्री सुलझा रहे AI पहेली : ख्वाजा आसिफ की सोशल मीडिया पर फजीहत
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 2017 वर्ल्ड कप की यादें रहेंगी अमर
साई सुदर्शन का 25वां जन्मदिन: आईपीएल के इमर्जिंग स्टार से ऑरेंज कैप विजेता तक का सफर
सुबह 4:30 बजे दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से मचा बवाल, हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष
आधी रात के बाद दिल्ली में हलचल: क्या हिरासत में लिए जाएंगे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके?
यहूदियों को गोली मारना चाहता हूं : हमास लीडर के 10 वर्षीय बेटे की चिट्ठी ने खोली नफरत की पोल