व्हाइट हाउस: पश्चिम एशिया में गहराते संकट और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अमेरिका ईरान को लेकर बहुत जल्द कोई ठोस फैसला लेने वाला है।
ईरान एक विफल राष्ट्र मंगलवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान की आर्थिक स्थिति पर निशाना साधा। उन्होंने ईरान को एक विफल (Failed) देश करार दिया। ट्रंप ने कहा, ईरान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। वहां महंगाई दर 300 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उनके पास अपने सैनिकों को वेतन देने तक के पैसे नहीं हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर दावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के महत्व पर जोर देते हुए ट्रंप ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण है। उन्होंने दावा किया कि यही वह रास्ता है जहां से बड़ी मात्रा में तेल की आपूर्ति होती है, और अमेरिका इस पर कड़ी नजर रखे हुए है।
हूती विद्रोहियों पर चुप्पी और तुर्किए का कार्ड ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने उन्हें बेहद आक्रामक बताया। हालांकि, उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया कि अमेरिका उन पर सीधे हमले की योजना बना रहा है या नहीं।
ट्रंप ने एक नया संकेत देते हुए कहा कि अगर वह तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से हूतियों के खिलाफ मदद मांगेंगे, तो वे जरूर साथ देंगे। उन्होंने एर्दोगन को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए दावा किया कि तुर्की वही करेगा जो वह कहेंगे।
क्राउन प्रिंस से वार्ता पर रहस्य सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के साथ हुई बातचीत पर ट्रंप ने रहस्य बरकरार रखा। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका हूतियों के खिलाफ संघर्ष में सऊदी अरब को सैन्य समर्थन देगा, तो ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा, क्या आपको वाकई लगता है कि मैं आपको यह सब बता सकता हूं? मैं बताना तो चाहूंगा, लेकिन बताऊंगा नहीं।
ट्रंप के इन बयानों ने पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति में सुगबुगाहट तेज कर दी है। अब दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अमेरिका का अगला कदम क्या होगा।
WATCH IN FULL: President Donald J. Trump speaks to reporters before departing the White House earlier today. pic.twitter.com/8XuH3VSwuu
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) October 12, 2026
पाकिस्तान में सियासी उबाल: पेशावर में गवर्नर हाउस का घेराव, PTI कोर्ट में देगी राज्यपाल शासन को चुनौती
कास्टिंग काउच का दंश: क्यों नीति टेलर ने साउथ इंडस्ट्री को कहा अलविदा?
चलती ट्रेन की खिड़की से लटका चोर, यात्रियों ने दी खौफनाक सजा; वीडियो देख कांप जाएंगे आप
100% बॉयकॉट करो : बार्बी की नई पैकेजिंग पर छिड़ा नाजी विवाद , जानिए क्या है पूरा मामला
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: चौकीदार चोर है मानहानि केस की कार्यवाही पर लगाई रोक
क्या राहुल गांधी ने सरेआम खींचा CM डीके शिवकुमार का कॉलर? वीडियो वायरल होने से मचा सियासी बवाल
भारत की उड़ान: IMF ने जताई 7% GDP ग्रोथ की उम्मीद, CM साय ने मोदी सरकार के विजन को सराहा
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस को घेरा, लोगों ने चिल्लाकर कहा- तुम आतंकवादी हो
लद्दाख पर चीन की बौखलाहट: भारत का करारा जवाब, फर्जी दावों से नहीं बदलेगी हकीकत
जंतर-मंतर अब नो प्रोटेस्ट ज़ोन , फिर भी आशुतोष रांका की हुंकार: इस्तीफा यहीं होगा