सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या विवाद खड़ा हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। इस बार बच्चों की चहेती बार्बी डॉल एक बड़े विवाद के केंद्र में है। खिलौने के बजाय बार्बी की पैकेजिंग पर छपी एक छोटी सी डिजाइन ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है, जिसके बाद लोग कंपनी के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।
कहां से शुरू हुआ विवाद? पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब अमेरिका की एक टिकटॉक यूजर एना एलिजाबेथ एक फार्मेसी स्टोर में खरीदारी कर रही थीं। वहां उनकी नजर मैटल (Mattel) कंपनी की यू कैन डू एनीथिंग कलेक्शन वाली जिम्नास्ट बार्बी पर पड़ी। पैकेजिंग के बैकग्राउंड में दर्शकों की एक भीड़ दिखाई दे रही है, जिसमें लोगों के हाथ एक खास अंदाज में ऊपर उठे हुए हैं।
क्यों मचा है बवाल? एलिजाबेथ ने वीडियो बनाकर दावा किया कि बार्बी के पीछे मौजूद दर्शकों के उठे हुए हाथ नाजी सैल्यूट (Nazi Salute) जैसे दिख रहे हैं। वीडियो में उन्होंने एक जर्मन मार्चिंग गीत भी जोड़ा, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया। सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल होने के बाद कंपनी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
क्वालिटी कंट्रोल पर उठे सवाल वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मैटल कंपनी को आड़े हाथों लिया है। एक यूजर ने गुस्से में कहा, अब हमें मैटल का 100% बॉयकॉट करना चाहिए। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि इतनी बड़ी कंपनी में डिजाइनिंग और क्वालिटी कंट्रोल की टीमें होने के बावजूद ऐसी आपत्तिजनक तस्वीर बाजार तक कैसे पहुंच गई।
बचाव में आए कुछ लोग इस मुद्दे पर इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है। कई लोगों का तर्क है कि यह महज एक गलतफहमी है। उनका कहना है कि दर्शकों के हाथ ऊपर होना जीत का जश्न मनाने का संकेत है, न कि कोई नाजी प्रतीक। एक यूजर ने तंज कसा, हम बहुत ही अजीब दौर में जी रहे हैं, जहां लोग हर चीज में साजिश ढूंढ लेते हैं।
फिलहाल इस विवाद पर खिलौना निर्माता कंपनी मैटल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बार्बी की पैकेजिंग से जुड़ा यह वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
‘A shopper was shocked and appalled after allegedly spotting “Nazi symbolism” in a Barbie doll package at CVS.’
— The Daily Sneed™ (@Tr00peRR) October 10, 2026
- NY Post pic.twitter.com/FryQPjAbnj
Crown Jewel 2026: रोमन रेंस का अपने ही जिगरी यार से होगा महामुकाबला, ट्रिपल एच ने किया ऐलान
झांसी: दुर्गा पंडाल के सामने ई-रिक्शा खड़ा करने पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से लैस होकर भिड़े दो पक्ष
कास्टिंग काउच का दंश: क्यों नीति टेलर ने साउथ इंडस्ट्री को कहा अलविदा?
राहुल गांधी पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा: डीके शिवकुमार का कॉलर खींचने पर मचा सियासी बवाल
ब्लूमबर्ग फोरम में गरजे मोदी: भारत ने दुनिया को शून्य और दवाएं दीं, कभी श्रेय नहीं मांगा
10 बच्चे पैदा करो, 335 करोड़ लो और खामोश रहो! एलन मस्क पर एक्स-गर्लफ्रेंड का गंभीर आरोप
आपदा की मार से कराहती दुनिया: अनिश्चित भविष्य के बीच क्यों याद आ रहा है सेंडाई फ्रेमवर्क ?
क्या कांग्रेस ने मान ली हार? SIR प्रक्रिया पर चिराग की पार्टी का बड़ा दावा
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान क्यों अटका? रोहित-विराट नहीं, ये 3 खिलाड़ी बने वजह
मोदी सरकार के मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सीट भी छोड़ी; जानें क्या है बड़ी वजह