महाराष्ट्र के अकोला से सुरक्षा में सेंध का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिला केंद्रीय जेल से कोर्ट ले जाए जा रहे एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने पुलिस वैन के अंदर बैठकर इंस्टाग्राम रील बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक आरोपी की पहचान अकोला के चांदखा प्लॉट निवासी शेख कासम के रूप में हुई है। कासम एक आदतन अपराधी है और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद, उसे इतनी छूट मिली कि उसने आराम से स्मार्टफोन निकाला और बेखौफ होकर रील रिकॉर्ड कर ली।
वैन के अंदर दिखा ‘वीआईपी’ स्वैग वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी वैन की जाली वाली खिड़की के पास बैठा है। उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है और वह किसी वीआईपी की तरह वीडियो में पोज़ दे रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसके आसपास पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं, लेकिन किसी ने उसे फोन इस्तेमाल करने से रोकने की जहमत नहीं उठाई।
सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट कहां से आया?
प्रशासन की चुप्पी पर घिरी पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अकोला के पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई है। यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली और जेल सुरक्षा के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।
महाराष्ट्र के अकोला से पुलिस की लापवाही का एक मामला सामने आया है. पुलिस वैन के अंदर से न्यायिक हिरासत में बंद एक आदतन अपराधी की इंस्टाग्राम रील वायरल हुई. pic.twitter.com/W0vmyoOonw
— Bhoopendra rai (@bhoopendrarai34) October 9, 2026
दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज रात 9 बजे से 57 स्टेशनों पर ताला, 10 अक्टूबर को सफर करने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन
ऊर्जा पिशाच बन रहे डेटा सेंटर, ऐमजॉन की भारी परियोजना से मुंबई के निवासियों में मची खलबली
वोट चोरी के आरोपों पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलेगा INDIA ब्लॉक, संसद से सड़क तक मचा घमासान
सीजेपी के प्रदर्शन से थरथराई दिल्ली: ट्रेन-मेट्रो पर पाबंदी देख अभिजीत दीपके और साथियों ने उड़ाया सरकार का मजाक
बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर: नंदीग्राम और रेजीनगर में मुस्लिम वोटर्स का मिला साथ, शुभेंदु अधिकारी बोले- हमने दोस्ती कायम की
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भारी जाम: प्रदर्शन की आहट से थमी रफ्तार, हजारों वाहन फंसे
लखनऊ डबल मर्डर: दावत के बाद खौफनाक रात, होमगार्ड ने पत्नी और बेटी का गला घोंटा
दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात: जंतर-मंतर कूच से पहले ध्रुव राठी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
फरीदाबाद: सत्ता के खिलाफ प्रदर्शन के बीच कांग्रेस की दो महिला नेत्रियों में थप्पड़बाजी , वीडियो वायरल
मौत को चकमा देकर बची जान: डंपर के नीचे आने से बाल-बाल बची स्कूटी सवार युवती, CCTV में कैद रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर