नई दिल्ली: शनिवार (10 अक्टूबर) को जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे इस विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
57 मेट्रो स्टेशन और ट्रेनें ठप प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजधानी में अभूतपूर्व पाबंदियां लगाई हैं। सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है।
सीजेपी नेताओं का तीखा कटाक्ष इन पाबंदियों के बीच सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बेंगलुरु से शेयर किए गए इस वीडियो में तीनों नेता हंसते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते नजर आए।
ब्लड प्रेशर चेक करवाते रहिए वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा, महामानव ने डर के मारे रेलवे ही बंद कर दिए क्योंकि हम कल प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं। वहीं, साथी नेता सौरभ दास ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भी ऐसी स्थिति नहीं देखी गई थी। आशुतोष रांका ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार डरी हुई है, तभी इतने सारे मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। तीनों नेताओं ने सामूहिक रूप से पीएम मोदी को अपना ब्लड प्रेशर चेक कराने की सलाह दी।
प्रशासन की चुनौती बनी सीजेपी सीजेपी ने पुलिस से अनुमति लिए बिना यह प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है। इस आंदोलन को कई छात्र संगठनों, किसान यूनियनों और राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है। भारी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। फिलहाल, यह प्रदर्शन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है और प्रशासनिक पाबंदियों ने इसे और अधिक सुर्खियों में ला दिया है।
Get well soon paw-paw pic.twitter.com/48w6eyzKXH
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 9, 2026
नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा: जाते-जाते बेटे मल्हार से कह गए वो 15 शब्द, जिसने तोड़ दिया सबका दिल!
पीएम मोदी के 25 साल: यूपी कैबिनेट ने की युगपुरुष की सराहना, विकास को बताया ऐतिहासिक
ट्रेनें रोककर युवाओं को नहीं रोका जा सकता , प्रदर्शन और कैंसिल ट्रेनों पर चिराग पासवान का कड़ा प्रहार
इंडिया ए के टॉप ऑर्डर का फ्लॉप शो : वर्ल्ड कप की राह में खुद बिछा रहे कांटे
दिल्ली के सरकारी स्कूल के नन्हे कलाकारों ने PM मोदी को दी खास भेंट, CM रेखा गुप्ता ने सराहा हुनर
दूर से करें कवरेज – पत्रकारों को हिरासत में लेने के आरोपों पर घिरी दिल्ली पुलिस
बॉलीवुड की चमक-धमक से प्रभावित हुए जापानी राजदूत, मुंबई फिल्म सिटी में देखा सिनेमाई जादू
उपचुनाव 2026: बंगाल में BJP का डंका, तमिलनाडु में विजय की एंट्री, जानें 6 सीटों का ताजा हाल
अयोध्या से साबरमती तक का सफर अब आसान, रेलवे ने शुरू की वन-वे स्पेशल ट्रेन; देखें टाइम-टेबल
10 अक्टूबर को दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात: प्रदर्शन रोकने के लिए 23 हजार जवान और 57 मेट्रो स्टेशन बंद