नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बुलाए गए प्रदर्शन ने दिल्ली प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है, लेकिन आयोजकों के अड़ियल रुख को देखते हुए राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।
धारा 163 लागू, विरोध प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके तहत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर 5 या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने, धरना देने या नारेबाजी करने पर पूरी तरह रोक है। डीसीपी शृष्टि पांडेय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी जमावड़ा अवैध माना जाएगा और पुलिस सख्ती से कानूनी कार्रवाई करेगी।
57 मेट्रो स्टेशन और ट्रेनें ठप दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर DMRC को 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया है। इसमें राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय जैसे संवेदनशील स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा, रेलवे ने भी 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
मस्जिदों से अपील और भारी सुरक्षा तैनाती हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने पुरानी दिल्ली की मस्जिदों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे बच्चों और परिवार को प्रदर्शन में न भेजें। वहीं, गृह मंत्रालय ने 23,000 अर्धसैनिक बलों (CAPF) को दिल्ली में तैनात किया है। देशभर से CRPF की 85 से अधिक कंपनियों को एयरलिफ्ट कर राजधानी बुलाया गया है।
CJP का दावा: 10,000 कार्यकर्ता डिटेन CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का आरोप है कि प्रदर्शन को कुचलने के लिए सरकार ने देश भर में उनके 10,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। दिपके ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वे हर हाल में दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे।
आमने-सामने प्रशासन और प्रदर्शनकारी एक तरफ सरकार ने चौतरफा घेराबंदी कर दी है, वहीं दूसरी तरफ युवा संगठन पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। 10 अक्टूबर की सुबह दिल्ली के सड़कों पर भारी पुलिस बल और बैरीकेड्स के बीच तनावपूर्ण शांति रहने के आसार हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैरकानूनी जमावड़ों से दूरी बनाए रखें।
Delhi | In view of proposed protests and the likelihood of unruly mob movement, Delhi Metro entry/exit gates across 57 stations may be closed from 9:00 PM on October 9 till the situation normalizes on October 10, according to a letter written by the Delhi Police to the DMRC. pic.twitter.com/YXXHD2TVmU
— ANI (@ANI) October 9, 2026
आकाश आनंद की राह में फिर रोड़ा? मायावती ने कांशीराम का नाम लेकर दिए बड़े संकेत
दिल्ली मेट्रो अलर्ट: क्या 57 स्टेशनों पर ताला लगेगा? 9-10 अक्टूबर के लिए जरूरी गाइडलाइंस
वैभव ही हर समस्या का समाधान हैं? : दिनेश कार्तिक के बयान ने भारतीय टीम प्रबंधन पर खड़े किए सवाल
दिल्ली प्रदर्शन में छाई लेडी सिंघम : भीड़ को चीरकर स्थिति संभालने वाली IPS ऐश्वर्या सिंह कौन हैं?
मौत को चकमा देकर बची जान: डंपर के नीचे आने से बाल-बाल बची स्कूटी सवार युवती, CCTV में कैद रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
मंच पर कुर्सी नहीं मिली तो भड़के BJP नेता, विकसित भारत कार्यक्रम में जमकर हुआ हंगामा
नाना पाटेकर के निधन से दुखी हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली, यादों में खोकर हुए भावुक
किला बनी राजधानी: CJP प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली में क्यों झोंक दी गई पूरी ताकत?
नाना पाटेकर के निधन के बाद क्यों चर्चा में है अननेचुरल डेथ का केस? जानिए क्या है गोवा पुलिस की कार्रवाई का सच
पुडुचेरी उपचुनाव में AINRC की बड़ी जीत, असम की नागांव सीट पर भाजपा का दबदबा