चार राज्यों की 6 विधानसभा और लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। पुडुचेरी में एनडीए ने जीत का खाता खोल लिया है, तो वहीं बंगाल और असम में कमल खिलता दिख रहा है।
पुडुचेरी में एनडीए की शानदार जीत पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर एनडीए समर्थित एआईएनआरसी (AINRC) के प्रत्याशी अशोक आनंद ने निर्णायक जीत दर्ज कर ली है। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में जश्न का माहौल है। इस सीट पर नोटा (NOTA) के पक्ष में 5,453 वोट डाले गए।
नंदीग्राम में BJP की मजबूत पकड़ बंगाल की हॉट सीट नंदीग्राम में बीजेपी की हसीरानी रथ लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। ममता बनर्जी ने यहां कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को अपना समर्थन दिया था, बावजूद इसके बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं। यह सीट शुभेंदु अधिकारी के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद से चर्चा में रही है।
रेजीनगर: मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का कमाल पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर बीजेपी के सखारव सरकार ने बढ़त बना रखी है। मुस्लिम बहुल इलाका होने के बावजूद बीजेपी उम्मीदवार का आगे चलना राजनीतिक विश्लेषकों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
तमिलनाडु: विजय की पार्टी TVK का जलवा तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर अभिनेता विजय की पार्टी तमिझागा वेत्री कड़गम (TVK) के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझान विजय की पार्टी के लिए प्रदेश की राजनीति में एक बड़े पदार्पण का संकेत दे रहे हैं।
असम: नगांव में BJP आगे असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवाशीष शर्मा अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की शिवमणि बोरा और एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल से आगे चल रहे हैं।
फिलहाल मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान जैसे-जैसे अंतिम नतीजों में बदलेंगे, तस्वीर और साफ हो जाएगी। सभी की नजरें अब इन हाई-प्रोफाइल सीटों के अंतिम आंकड़ों पर टिकी हैं।
#Watch | AINRC workers celebrate as party candidate Ashok Anand extends his lead to over 8,500 votes in the Thattanchavady bypoll in Puducherry on Friday, October 9, 2026. Video: Special Arrangementhttps://t.co/iJCtr2tpqV pic.twitter.com/hJf6L9lxDj
— The Hindu (@the_hindu) October 9, 2026
मां दंतेश्वरी मंदिर में रील बनाने पर लगा प्रतिबंध, नवरात्रि में अनुशासन का पालन अनिवार्य
भारत में दस्तक देने को तैयार iQOO का नया फ्लैगशिप, CEO के टीजर से मची खलबली
कॉकरोच पार्टी का जंतर-मंतर प्रदर्शन: दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं को उतारा गया
आप सारा ट्रांसपोर्ट बंद नहीं कर सकते , दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
वनडे वर्ल्ड कप 2027: इन 5 खिलाड़ियों का टीम इंडिया में खेलना तय, विराट कोहली के नाम पर मुहर
ऊर्जा पिशाच बन रहे डेटा सेंटर, ऐमजॉन की भारी परियोजना से मुंबई के निवासियों में मची खलबली
दिल्ली में कल बड़ा प्रदर्शन: रेलवे ने रद्द की मुंबई राजधानी और तेजस समेत कई प्रमुख ट्रेनें
बुरहान वानी को शहीद बताने पर घिरे PDP नेता, हिरासत में बोले- यह मेरी निजी राय है
आकाश आनंद की राह में फिर रोड़ा? मायावती ने कांशीराम का नाम लेकर दिए बड़े संकेत
कच्छ में मातम: रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के पास भीषण सड़क हादसे में 7 मजदूरों की मौत