लखनऊ डबल मर्डर: दावत के बाद खौफनाक रात, होमगार्ड ने पत्नी और बेटी का गला घोंटा
News Image

लखनऊ: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक होमगार्ड ने घर पर दावत देने के कुछ ही घंटों बाद अपनी पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर अपने गुनाह को कबूल किया।

रात की दावत और खौफनाक अंत भोला खेड़ा मोहल्ले में रहने वाले होमगार्ड रविंद्र शंकर गुप्ता (56) ने गुरुवार शाम अपने बेटे, बहू और नाती को घर खाने पर बुलाया था। परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर खुशी-खुशी अपने घर लौट गए। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि इसके कुछ ही घंटे बाद घर में मातम पसर जाएगा।

नींद में ही छीन ली सांसें शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे रविंद्र ने सोते समय तार से अपनी पत्नी श्याम दुलारी (50) और बेटी पूजा साहू (32) का गला घोंट दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पहले अपनी मझली बेटी और बेटे को फोन पर घटना की जानकारी दी, फिर डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अलग-अलग मंजिलों पर मिले शव पुलिस जब घर पहुंची तो मंजर भयावह था। पूजा का शव ग्राउंड फ्लोर पर मिला, जबकि श्याम दुलारी का शव पहली मंजिल पर पाया गया। उनके गले पर साफतौर पर तार के निशान देखे गए। वारदात के दौरान छोटी बेटी दूसरे कमरे में अपनी भांजी के साथ सो रही थी, जिसे आरोपी ने नुकसान नहीं पहुंचाया।

तनावपूर्ण रिश्ते थे वजह? जांच में सामने आया है कि रविंद्र और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। साल 2025 में भी पत्नी घर छोड़ गई थी, जिसके बाद रविंद्र ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर प्रद्युम्न सिंह के मुताबिक, आरोपी होमगार्ड पिछले 8 दिनों से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। पारिवारिक कलह इस वीभत्स हत्याकांड की मुख्य वजह मानी जा रही है।

बेटी की जिदंगी में था संघर्ष मृतक पूजा साहू की निजी जिंदगी भी काफी संघर्षपूर्ण रही थी। उसकी दो शादियां हुई थीं, लेकिन दोनों बार तलाक हो गया। तलाक के बाद वह अपनी बेटी काव्या के साथ पिता के घर पर ही रह रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जंतर-मंतर पर आर-पार की जंग: CJP की हुंकार को मिला किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का साथ

Story 1

चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का महा-आक्रोश : राष्ट्रपति से मिले राहुल-खरगे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

Story 1

10 अक्टूबर को दिल्ली में हाई अलर्ट : 43 हजार जवान तैनात, मेट्रो-ट्रेन पर बड़ी पाबंदियां

Story 1

यूपी राज्यसभा चुनाव: 10 सीटों पर बिना वोटिंग खेल खत्म , भाजपा-सपा की ऐसी रही जीत

Story 1

कॉकरोच पार्टी का जंतर-मंतर प्रदर्शन: दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं को उतारा गया

Story 1

नंदीग्राम में बीजेपी की प्रचंड आंधी: हसीरानी रथ की बड़ी बढ़त, विपक्ष ने लगाए वोट चोरी के आरोप

Story 1

नम आंखों से विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, गूंजे अमर रहें के नारे

Story 1

सड़क किनारे बच्चे का तोहफा और हसीना का रिएक्शन, इंटरनेट पर छाया यह प्यारा वीडियो

Story 1

ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना - जया बच्चन पर भड़के पैपराजी, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

वर्दी के पीछे भी एक इंसान है : दिल्ली पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन से पहले जारी किया भावुक संदेश