दिल्ली में कल यानी 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का बड़ा फैसला लिया है।
कब से कब तक रहेंगी पाबंदियां? DMRC द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट के अनुसार, ये पाबंदियां आज, 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से प्रभावी हो जाएंगी। ये प्रतिबंध 10 अक्टूबर को भी अगले आदेश तक जारी रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले रूट प्लान जरूर चेक कर लें।
इंटरचेंज की सुविधा का क्या होगा? मेट्रो ऑपरेटर ने साफ किया है कि प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी आप एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकते हैं, लेकिन स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन इसका अपवाद है, जहां इंटरचेंज की सुविधा पूरी तरह बंद रहेगी।
ये 57 स्टेशन होंगे प्रभावित प्रभावित लिस्ट में प्रमुख केंद्र शामिल हैं: इंद्रलोक, शाहदरा, रिठाला, कन्हैया नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, सीलमपुर, वेलकम, कश्मीरी गेट, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, नई दिल्ली, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, आश्रम, सराय काले खां, आईटीओ, मंडी हाउस, और जनपथ समेत कुल 57 स्टेशन।
प्रदर्शन को लेकर धारा 163 लागू यह सुरक्षा कवायद कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के चलते की गई है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। प्रदर्शन के लिए किसी भी तरह की इजाजत नहीं दी गई है और किसी भी जमावड़े को अवैध माना जाएगा।
7,000 CRPF जवानों की तैनाती सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से CRPF की 70 कंपनियां (लगभग 7,000 जवान) दिल्ली बुलाई गई हैं। यह तैनाती दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के अतिरिक्त की गई है।
रेलवे सेवाओं पर भी असर मेट्रो के अलावा रेलवे ने भी 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द/डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति चेक कर लें।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्री दिल्ली मेट्रो पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 22183903, 8745001709 और 6828400576 पर संपर्क कर सकते हैं।
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 9, 2026
Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 and continuing on 10th October, 2026 till further notice. However, interchange facility will remain available at all the concerned… pic.twitter.com/c0DtpcXvnT
उन्होंने कॉल किया, मैं उठा नहीं पाई , नाना पाटेकर के निधन पर हेमा मालिनी को मलाल
मार्च 2027 में मुंबई बनेगा साइबर सुरक्षा का वैश्विक केंद्र, साइबरटेक एशिया का होगा पहला आयोजन
बुरहान वानी को शहीद बताकर फंसे PDP नेता अब्दुल कबीर, पुलिस ने लिया हिरासत में
क्या भारतीय रेलवे अब Blinkit बन गया है? ट्रेन में डायपर की कमी पर मिली ऐसी मदद कि छिड़ गई बहस
वर्दी से ऊपर इंसानियत : जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की भावुक अपील
बागपत में जिम बना अखाड़ा: 32 थप्पड़ पड़े, लेकिन तमाशबीन बने रहे लोग; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
निधन से सिर्फ 8 दिन पहले आया था नाना पाटेकर का आखिरी कॉल, तुकाराम मुंढे ने बयां किया वो भावुक पल
दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर संग्राम: अभिजीत दीपके बोले- देश में आधिकारिक रूप से लगा आपातकाल
ब्रेन हेमरेज को मात देकर अपने पैरों पर खड़े हुए सलीम खान, वीडियो देख फैंस ने जताई खुशी
यूपी में फिर बदलेगा मौसम: कल तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें 15 अक्टूबर तक का हाल