जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पीडीपी (PDP) नेता अब्दुल कबीर ने हिज्बुल मुजाहिदीन के कुख्यात कमांडर बुरहान वानी को शहीद करार दिया है। इस भड़काऊ बयान के बाद किश्तवाड़ पुलिस ने कबीर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
क्या है पूरा मामला? अब्दुल कबीर ने हाल ही में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान बुरहान वानी के लिए शहीद शब्द का इस्तेमाल किया। बुरहान वानी, जिसे 8 जुलाई 2016 को अनंतनाग के कोकरनाग में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, वह घाटी में आतंकवाद का चेहरा माना जाता था। कबीर के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
यह मेरी निजी राय है जब उनसे इस विवादित बयान पर सवाल किया गया, तो कबीर ने इसे अपनी निजी राय बताया। उन्होंने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और हमें अपनी बात कहने की आजादी है। उन्होंने तर्क दिया कि यह केवल एक व्यक्ति के बारे में उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी है।
बीजेपी पर किया तीखा हमला अपनी हिरासत के दौरान भी कबीर ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जब पीडीपी और बीजेपी गठबंधन में थे, तब महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी को अनुच्छेद 370 को छूने तक नहीं दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पीडीपी की पीठ में छुरा घोंपा और सरकार गिरा दी।
विवादित तर्क और सफाई अब्दुल कबीर ने यह भी कहा कि जब बुरहान वानी मारा गया था, तब बीजेपी के नेता उसके घर जाकर मुआवजा देने की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर उन्होंने अपना बयान दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीर से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
*Kishtwar, J&K | PDP leader Abdul Kabir has been detained at Kishtwar Police Station for questioning following his reference to Burhan Wani as Martyr in his speech at a PDP event https://t.co/Pvcrcu08s8 pic.twitter.com/0nJafZvPUZ
— ANI (@ANI) October 9, 2026
स्किल के ओलंपियन से मिले पीएम मोदी: कहा- कौशल संस्थानों का महत्व IIT-IIM से कम नहीं
ब्रेन हेमरेज को मात देकर अपने पैरों पर खड़े हुए सलीम खान, वीडियो देख फैंस ने जताई खुशी
दिल्ली में हाई अलर्ट: 57 मेट्रो स्टेशन बंद, दर्जनों ट्रेनें रद्द, 23 हजार जवानों का पहरा
दिल्ली प्रदर्शन: मौलाना बरेलवी की मुस्लिम युवाओं को चेतावनी, जंतर-मंतर से दूर रहें
बंगाल उपचुनाव में बीजेपी का दबदबा: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी प्रचंड जीत
बिग बॉस 20: स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर भड़कीं आम्रपाली, कहा- पार्टनर्स को होता है बुरा महसूस
16 साल की शादी का अंत: बच्चों के सामने पति ने दिया तीन तलाक, मामला दर्ज
तमिलनाडु में खेलों का नया युग: ड्रीम ओलंपिक्स का आगाज, पदक विजेताओं पर बरसे करोड़ों
ऑस्कर की दौड़ में शामिल मराठी फिल्म गोंधल अब ग्लोबल होगी: होम्बले फिल्म्स ने संभाली कमान
नई दिल्ली में आज रात से इंटरनेट बैन: 24 घंटे ठप रहेंगी सेवाएं, सुरक्षा के लिए छावनी बनी राजधानी