आतंकवाद को पनाह देने में व्यस्त पाकिस्तान अब अपनी ही सुरक्षा को लेकर बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब पाकिस्तानी पुलिस अपनी जान बचाने के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों के बजाय मछली पकड़ने वाले जालों का सहारा ले रही है।
ड्रोन हमलों से बचाव का जुगाड़ उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने ड्रोन हमलों से निपटने के लिए एक अजीबोगरीब तरीका अपनाया है। हंगू जिले की पुलिस चौकियों की छत और बाहरी दीवारों के बीच कई मीटर ऊपर मछली पकड़ने वाले मोटे जाल बांध दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि यह एक सुरक्षा परत की तरह है जो ड्रोन को उलझा सकती है।
हमलों का खौफनाक इतिहास यह कदम तब उठाया गया जब हंगू जिले की सरकी पियाला पुलिस चौकी पर विस्फोटकों से लदे ड्रोन से भीषण हमला हुआ था। 16 अप्रैल को हुए इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली थी। घंटों चली मुठभेड़ में एक पुलिस वाहन का चालक मारा गया था। इंस्पेक्टर फैयाज खान के अनुसार, उस हमले के बाद से पुलिसकर्मी खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।
लाखों का खर्च, सरकारी मदद का इंतजार हंगू जिले के पुलिस अधिकारी तारिक हबीब के मुताबिक, एक चौकी को इन जालों से सुरक्षित करने में करीब 4 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1,435 डॉलर) का खर्च आता है। पुलिस विभाग अब इस नेट तकनीक को पूरे जिले में फैलाने के लिए प्रांतीय सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग कर रहा है।
पांच जिलों तक फैली जाल की सुरक्षा हंगू के अलावा कोहाट, करक, बन्नू, लक्की मारवत और डेरा इस्माइल खान जैसे संवेदनशील जिलों में भी पुलिस और सैन्य चौकियों पर इसी तरह के ड्रोन-रोधी जाल लगाए गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि यदि ड्रोन इन जालों में फंस जाता है, तो वह निष्प्रभावी हो जाएगा या विस्फोट होने पर भी जाल के कारण जान-माल का नुकसान कम होगा।
पाकिस्तान सरकार की यह स्थिति दर्शाती है कि देश के पास आतंकवाद से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक या एंटी-ड्रोन गन खरीदने तक का बजट नहीं बचा है। दुनिया के सामने अपनी सैन्य ताकत का दम भरने वाला पाकिस्तान आज अपनी चौकियों को बचाने के लिए मछली पकड़ने वाले जालों पर निर्भर है।
🚨Pakistan Uses Fishing Nets To Protect Police Posts From Drone Attacks
— Pakistan Strategic Watch (@PakStratWatch) October 5, 2026
In Hangu, KPK, police have begun stringing large fishing nets several metres above vulnerable checkpoints to provide an additional layer of protection against explosive-carrying drones and quadcopters. pic.twitter.com/JcEwAympkA
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का महा-विरोध : आकाशवाणी भवन में हाई वोल्टेज ड्रामा, राहुल-प्रियंका हिरासत में
एआई का खतरनाक इस्तेमाल: दिल्ली पुलिस को बदनाम करने की साजिश, यूट्यूबर गिरफ्तार
‘तुझमें रब दिखता है’: भारतीय कैप्टन की बहादुरी पर फिदा हुआ इज़राइल, सिंगर ने गाया भावुक गाना
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव: सौरव गांगुली बने नए हेड कोच, दादागिरी से बदलेगी किस्मत?
प्लेटफॉर्म पर तड़प रहा था भूखा पिता, मसीहा बनकर आए CRPF जवान
भारतीय वायुसेना के नए चीफ : कारगिल के रणबांकुरे आशुतोष दीक्षित संभालेंगे कमान
ACP विवेक भगत के नाम पर फर्जी वीडियो फैलाने वाला पत्रकार गिरफ्तार, AI का हुआ था इस्तेमाल
एमपी का चीता प्रोजेक्ट अब बुंदेलखंड में: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना नया ठिकाना
रूस की लैब दुर्घटना और ब्लैक डेथ का खौफ: क्या इतिहास खुद को दोहरा रहा है?
पंजाब CM के कैंप ऑफिस पर CBI का धावा: OSD समेत 6 पर FIR, मची सियासी खलबली