दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 की तैयारी शुरू करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। गांगुली का यह नया अवतार टीम की दिशा बदलने के इरादे से लिया गया है।
पुराने स्टाफ की विदाई फ्रेंचाइजी ने बड़े बदलाव करते हुए पूर्व हेड कोच हेमंग बदानी को हटा दिया है। उनके अलावा गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल, सहायक कोच इयान बेल और टीम डायरेक्टर वेणुगोपाल राव को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गांगुली अपनी पसंद का नया सपोर्ट स्टाफ तैयार करना चाहते हैं।
लगातार मिल रही नाकामयाबी दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो सीजन से प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। आईपीएल 2025 में टीम पांचवें और 2026 में छठे स्थान पर रही थी। टीम को उम्मीद है कि गांगुली के आने से प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा।
क्या युवराज सिंह की होगी एंट्री? क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि सौरव गांगुली के साथ कोचिंग स्टाफ में युवराज सिंह का नाम भी जुड़ सकता है। हालांकि, आईपीएल फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
गांगुली का अनुभव और विजन सौरव गांगुली साल 2019 से दिल्ली टीम के साथ अलग-अलग भूमिकाओं में जुड़े रहे हैं। वे डायरेक्टर के रूप में टीम को देख चुके हैं। वहीं, हाल ही में SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के कोच के तौर पर उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। नए पद पर गांगुली ने कहा, दिल्ली कैपिटल्स मेरे दिल के करीब है। मेरा लक्ष्य एक निडर और आक्रामक टीम तैयार करना है।
पंत-राहुल की जोड़ी पर नजरें आईपीएल 2027 में गांगुली के मार्गदर्शन में ऋषभ पंत और केएल राहुल टीम के मुख्य स्तंभ होंगे। हाल ही में हुए एक बड़े ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी हुई है, जिसमें उन्होंने 12 करोड़ रुपये की सैलरी कटौती स्वीकार की है। वहीं, टीम ने कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गांगुली की दादागिरी दिल्ली कैपिटल्स को पहली ट्रॉफी जिता पाती है या नहीं।
*Dilli, it s time for Dadagiri 🐅
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 6, 2026
Sourav Ganguly, Head Coach of the Tigers 🔥 pic.twitter.com/EMTPQ9TB64
‘ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं’, राहुल गांधी ने दी चेतावनी—‘कोई बचकर नहीं भाग पाएगा’
CEC विवाद पर विपक्ष के मार्च से ओवैसी ने बनाई दूरी, कहा- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
यूपी-बिहार में फिर बदला मौसम: आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता
देशद्रोह हुआ है, कोई बच नहीं पाएगा : आकाशवाणी भवन के अंदर से राहुल गांधी का सीधा हमला
भारतीय वायुसेना के नए चीफ : कारगिल के रणबांकुरे आशुतोष दीक्षित संभालेंगे कमान
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का महा-विरोध : आकाशवाणी भवन में हाई वोल्टेज ड्रामा, राहुल-प्रियंका हिरासत में
क्रूड की सप्लाई में सुधार के बावजूद क्यों नहीं थम रही पेट्रोल-डीजल की महंगाई?
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: भुवनेश्वर कुमार की शानदार वापसी!
Honda Elevate Facelift: ADAS और 360-डिग्री कैमरे के साथ नई SUV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
दिल्ली में सियासी घमासान: प्रदर्शन के दौरान संजय राउत को आया चक्कर, राहुल-प्रियंका हिरासत में